'जेलर 2' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका; शाहरुख खान की ‘पठान’ समेत इन 8 फिल्मों को पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
share

Jailer 1 vs Jailer 2: ‘जेलर 2’ रिलीज हो गई है और इसके पहले दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने ‘जेलर 1’ से ज्यादा कमाई की है या कम।

jailer 2 day 1 box office collection
जेलर 2 ने पहले दिन ही कई सारी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मात दे दी है।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई करके सबका ध्यान खींच लिया है। भारत से लेकर विदेशों तक, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन के कलेक्शन के साथ ही 'जेलर 2' ने कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

भारत में ‘जेलर 2’ ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है?

'जेलर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 59.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म के तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगू और हिंदी वर्जन से भी फिल्म को अच्छी कमाई हुई। पहले दिन का भाषा के हिसाब से कलेक्शन इस तरह रहा:

- तमिल: 43.35 करोड़ रुपये

- तेलुगू: 12.50 करोड़ रुपये

- हिंदी: 3.50 करोड़ रुपये

- कन्नड़: 0.35 करोड़ रुपये

Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' बनी 2026 की हाईएस्ट ओपनर तमिल मूवी, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

‘जेलर 1’ vs ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘जेलर 1’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 48 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘जेलर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

पहले दिन कितने लोगों ने देखी है ‘जेलर 2’?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को ‘जेलर 2’ देखने 3,746,734 लोग सिनेमाघर पहुंचे थे।

‘जेलर 2’ की दुनियाभर में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

रजनीकांत की फिल्म का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। Sacnilk के डेटा के मुताबिक, 'जेलर 2' की पहले दिन की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 125.25 करोड़ तक पहुंच गई। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।

फिल्म को मिली इस शुरुआत से साफ है कि रजनीकांत की लोकप्रियता का असर दुनियाभर में देखने को मिला है। हालांकि, फिल्म की कमाई आने वाले दिनों में किस रफ्तार से आगे बढ़ती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

Jailer 2 Review: रजनीकांत की 'जेलर 2' पैसा वसूल है? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

पहले दिन इन 8 फिल्मों को छोड़ा पीछे

'जेलर 2' ने भारत में पहले दिन 59.70 करोड़ का नेट कलेक्शन करके कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें शाहरुख खान की 'पठान' से लेकर 'वॉर', 'स्त्री 2' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। यहां देखिए लिस्ट-

- पठान – 57 करोड़ रुपये

- द राजा साब – 54 करोड़ रुपये

- वॉर – 53 करोड़ रुपये

- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान – 52 करोड़ रुपये

- वॉर 2 – 52 करोड़ रुपये

- स्त्री 2 – 52 करोड़ रुपये

- पेड्डी – 51 करोड़ रुपये

- गेम चेंजर – 51 करोड़ रुपये

रजनीकांत की जेलर 2 करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी ये शर्त- ना मुझे मारेंगे और ना ही...

इस तरह 59.70 करोड़ की ओपनिंग के साथ 'जेलर 2' इन सभी फिल्मों से आगे निकल गई है। अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड पर अपनी कमाई में कितना इजाफा करती है और बॉक्स ऑफिस पर कौन-से नए रिकॉर्ड बनाती है।?

कैसी है ‘जेलर 2’?

‘जेलर 2’ को हिन्दुस्तान ने 4 स्टार दिए हैं। अगर आप रजनीकांत के फैन हैं तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में विद्या बालन और ऋतिक रोशन का कैमियो है। एक्शन है और कॉमेडी भी है। इस फिल्म में बस एक ही कमी है और वो है इसका म्यूजिक।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरजनीकांत की 'जेलर 2' की तूफानी शुरुआत, पहले दिन इन 8 फिल्मों से निकली आगे