Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' बनी 2026 की हाईएस्ट ओपनर तमिल मूवी, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
share

 'जेलर 2' के बज के बीच फैंस को इसके पहले दिन के कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Jailer 2 Box Office Day 1
'जेलर 2' ने पहले ही दिन रचा इतिहास

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस मूवी के साथ रजनीकांत ने सिनेमाघरों में वापसी की है। 'जेलर 2' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहा है। ऐसे में रजनीकांत की 'जेलर 2' आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। 'जेलर 2' के बज के बीच फैंस को इसके पहले दिन के कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कमा लिया?

ओपनिंग डे पर 'जेलर 2' ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

'जेलर 2' को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि ये तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होगी। रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' की सीक्वल यानी 'जेलर 2' में हर कोई रजनीकांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब 'जेलर 2' के डे वन के कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'जेलर 2' ने 59.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

जानें किस भाषा में हुई कितनी कमाई

तमिल43.35 करोड़ रुपये
तमिल12.50 करोड़ रुपये
हिंदी3.50 करोड़ रुपये
कन्नड़0.35 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन59.70 करोड़ रुपये

2026 की टॉप 5 ओपनिंग करने वाली तमिल फिल्में

1. जेलर 2- 59.70 करोड़

2. जन नायकन- 42.7 करोड़

3. करुप्पु- 15.5 करोड़

4. विश्वनाथ एंड सन्स- 15.35 करोड़

5. पराशक्ति- 12.35 करोड़

'जेलर 2' की कास्ट

'जेलर 2' की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी 'जेलर' पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'जेलर 2' बनी 2026 की हाईएस्ट ओपनर तमिल मूवी, तोड़ा इस मूवी का रिकॉर्ड