Jailer 2 BO Day 1 Prediction: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' की सुनामी, दोपहर 3 बजे तक कर डाली इतनी कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रजनीकांत की 'जेलर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।  

Jailer 2 BO Day 1
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' की सुनामी

Jailer 2 BO Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फैंस भी 'जेलर 2' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रजनीकांत की 'जेलर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं, अब फिल्म को लेकर उम्मीद है कि ये रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने दोपहर तीन बजे तक कितना कमा लिया है।

दोपहर तीन बजे तक का कलेक्शन

'जेलर 2' को लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक दर्ज कर सकती है। रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' की इस सीक्वल यानी 'जेलर 2' ने भारत और विदेशों में एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं। फिल्म में हर कोई रजनीकांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है। रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। अब फिल्म के डे वन के कलेक्शन की बात करें तो तीन बजे 'जेलर 2' ने शानदार कमाई कर ली है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'जेलर 2' ने 24.09 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड करीब 125 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

जानें किस भाषा में हुई कितनी कमाई

तमिल - 18.86 करोड़ रुपये

तेलुगु- 3.94 करोड़ रुपये

हिंदी - 1.13 करोड़ रुपये

कन्नड़- 0.16 करोड़ रुपये

'जेलर 2' की कास्ट

'जेलर 2' की बात करें तो ये फिल्म साल 2023 में आई फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडपहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' की सुनामी, दोपहर 3 बजे तक कर डाली इतनी कमाई