दृश्यम 3 में जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस? एक्टर बोले- कोई …

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जयदीप अहलावत से दृश्यम 3 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय खन्ना संग उनके कम्पैरिजन को लेकर सवाल किया गया। जयदीप ने इस पर अपनी बात साफ रख दी कि उन्हें कोई प्रेशर नहीं है।

jaideep ahlawat on replacing akshay khanna
अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने के सवाल पर बोले जयदीप अहलावत

दृश्यम का तीसरा पार्ट दृश्यम द कन्क्लूजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार तीसरे पार्ट में जयदीप अहलावत जुड़े हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जयदीप से अक्षय खन्ना के साथ उनके कम्पैरिजन को लेकर सवाल किया गया और पूछा कि क्या वह अक्षय का किरदार निभा रहे हैं तो उनका कहना है कि उन्हें कोई प्रेशर नहीं है और इसकी उन्होंने वजह भी बताई है।

अक्षय संग कम्पैरिजन पर क्या बोले जयदीप

जयदीप ने कहा, ‘नहीं क्योंकि जब मैंने स्टोरी सुनी तो ऐसा नहीं लगा कि मैं अक्षय सर की जगह आ रहा हूं। एक नया किरदार इसमें इंट्रोड्यूस हुआ है। तो ऐसे में वो प्रेशर लेने की जरूरत ही नहीं। रही बात कम्पैरिजन की तो मुझे नहीं लगता कि बतौर एक्टर आप इस बारे में सोचते हैं।’

जयदीप के मुताबिक उनके करेक्टर को नए तरीके से लिखा गया है ना कि खन्ना के रोल को कन्टीन्यू किया है।

जयदीप बोले उनका किरदार है अलग

जयदीप ने कहा, ‘जर्नी अलग है। इंट्रोडक्शन नया है और मीरा और सालगांवकर परिवार के साथ नया रिलेशनशिप होगा। मुझे नहीं लगता कि कोई प्रेशर होगा।’

अक्षय क्यों नहीं हैं अब दृश्यम में

बता दें कि दृश्यम 2 में अक्षय ने आईजी तरुण अहलावत का किरदार निभाया था दृश्यम 2 में। लेकिन तीसरे में वह नहीं हैं। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि उनकी फीस और उनके लुक को लेकर मेकर्स के साथ डिसअग्रीमेंट की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

ऐसी भी रिपोर्ट्स थी कि अक्षय विग पहनना चाहते थे। लेकिन मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं थे।

वहीं प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक का कहना था कि अक्षय ने फिल्म छोड़ने का फैसला धुरंधर की रिलीज से एक दिन पहले लिया था। उनका यह भी कहना था कि एक्टर की फीस को लेकर 3 बार बातचीत हुई थी। लेकिन फिर एक्टर ने बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।

खैर यह तो क्लीयर हो गया कि जयदीप का किरदार, अक्षय से अलग है, लेकिन देखते हैं कि क्या जयदीप, अक्षय की तरह फैंस का दिल जीत पाएंगे या नहीं।

दृश्यम 2 की स्टोरी

दृश्यम 2 के ट्रेलर की बात करें तो इसमें वहीं से चीजें उठाई गई हैं जहां दृश्यम 2 खत्म हुई थी। लेकिन साथ ही कुछ नई मिस्ट्री को भी इसमें जोड़ा गया है। इस बार जयदीप, राजवीर के किरदार से केस को हैंडल करके विजय को एक्सपोज करना चाहते हैं।

ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हो रही है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें तब्बू, श्रेया सरण, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदृश्यम 3 में जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस? एक्टर बोले- कोई …