
जैकी श्रॉफ ने पैप्स को समझाया, कहा- ये तुम लोग बहुत धतिंग करता है भिड़ू, ऐसा नहीं करना बाबा
Jackie Shroff Dharmendra Deol: धर्मेंद्र देओल की हेल्थ कवरेज को देखकर सेलेब्स भड़क रहे हैं। पहले सनी देओल ने पपराजी को डांटा। वहीं अब जैकी श्रॉफ ने उन्हें समझाया।
जैकी श्रॉफ शुक्रवार के दिन स्पॉट हुए। उन्होंने पपराजी के सामने पोज दिया और फिर उन्हें समझाया। दरअसल, जब से बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र की तबीयत खराब हुई है तब से पपराजी उनके घर और हॉस्पिटल के बाहर खड़े होकर उनके परिवार वालों के वीडियो बना रहे हैं। ऐसे में गुरुवार के दिन सनी देओल उनपर भड़क गए। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस की मदद से पपराजी को अपने घर के बाहर से हटवा भी दिया।
क्या बोले जैकी श्रॉफ?
सनी देओल के भड़कने के बाद कई सारे सेलेब्स ने पपराजी के खिलाफ पोस्ट शेयर की। वहीं अब जैकी श्रॉफ ने उन्हें प्यार से समझाया। जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘ये तुम लोग बहुत धतिंग करता है भिड़ू। किसके यहां ऐसा कुछ होता है तो ऐसा नहीं करने का। समझ गया न बाबा लोग, अपने घर पर ऐसा कुछ होगा, समझ रहा है न, ऐसे मुंह पर आकर कैमरा नहीं लाने का।’
धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट
89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बुधवार के दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सनी देओल की टीम ने बताया कि अब एक्टर घर पर रहेंगे और वहीं उनका इलाज चलेगा।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




