आओगे जब तुम साजना…14 सालों में बनी थी इस गाने की धुन, उस्ताद ने दी आवाज, कंपोजर को नहीं मिली पहचान
करीना कपूर और शाहिद कपूर का गाना ‘आओगे जब तुम साजना’ को बनाने में कंपोज़र को 14 साल का समय लगा था। लेकिन इसे बनाने वाले कंपोजर को कम ही लोग जानते हैं। उस्ताद ने आवाज दी और इस मशहूर गीतकार ने लिख दिए थे गीत।

करीना कपूर और शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘जब वी मेट’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। साल 2007 में आई इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ा। जब वी मेट की कहानी, किरदार आज भी याद किए जाते हैं। लेकिन इस फिल्म के गाने एक अलग ही माहौल बनाते हैं। वैसे तो फिल्म के सभी गाने प्रीतम ने कंपोज़ किए और अलग-अलग सिंगर्स ने गाए थे। लेकिन एक गाना ऐसा भी है जिसे एक ऐसे म्यूजिक कंपोज़र ने बनाया जिसे इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं मिल पाई। हैरानी वाली बात ये है कि फिल्म के इस गाने पर कंपोजर ने 14 साल तक काम किया। ये गाना था ‘आओगे जब तुम साजना’। इस गाने को एक शानदार कंपोजर ने बनाया और उस्ताद राशिद खान ने दी अपनी आवाज।
आओगे जब तुम साजना
जब वी मेट का गाना ‘आओगे जब तुम साजना’ कुछ खास गानों में से एक माना जाता है। अक्सर लोगों को लगता है कि ये गाना प्रीतम ने ही कंपोज़ किया है क्योंकि उन्होंने फिल्म के सभी गाने बनाए हैं। लेकिन सिर्फ ये एक गाना संदेश शांडिल्य ने कंपोज़ किया था। इस गाने की धुनों पर काम उन्होंने 14 साल पहले ही शुरू कर दिया था उस समय डमी लिरिक्स के साथ बनाया गया। लेकिन संदेश शांडिल्य को इतने सालों में किसी फिल्म में ऐसी सिचुएशन नजर नहीं आई जहां इस गाने को फिट किया जा सके। फिर करीना कपूर औ शाहिद कपूर की फिल्म में वो सिचुएशन बनी और ये गाना उस सीन पर डाल दिया गया। करीना पर फिल्माए इस गाने ने ऑडियंस को खूब इम्प्रेस किया।
संदेश के इन गानों ने किया कमाल
संदेश शांडिल्य के इस गाने को फायज अनवर ने अपने शब्दों में पिरो दिया। और जो कमाल हुआ वो आज तक हो रहा है। आज भी ये गाना उतना ही आत्मीय है। इस गाने की फील कहीं और नहीं मिलती। यही कमाल है संदेश शांडिल्य के धुनों का। लेकिन अफसोस यही है कि उन्हें इंडस्ट्री में वो पहचान नहीं मिली।
पिया बसंती रे
वो संदेश शांडिल्य ही थे जिन्हों 'पिया बसंती रे', 'ले जा ले रे' जैसे गाने बनाए। करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गाम के गाने 'सूरज हुआ मधम, यू आर माय सोनिया, दीवाना है देखो जैसे गाने कंपोज़ किए। संदेश के कई गानों के लिए उस्तादों ने अपनी आवाज दी है। इतने समय में उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई। लेकिन उनके म्यूजिक को पसंद करने वाले आज भी उन्हें गाना बनाते देखना चाहते हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


