'ये मजेदार था क्योंकि हमने...' 24 साल बड़ी तब्बू संग इंटीमेट सीन करने पर ईशान खट्टर ने किया रिएक्ट
साल 2020 में रिलीज हुई ईशान की वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय के लिए भी उन्हें खूब तारीफ मिली थी। इस सीरीज में ईशान के साथ सीनियर एक्ट्रेस तब्बू की जोड़ी नजर आई थी। इसमें दोनों के बीच ऑन-स्क्रीन रोमांस देख हर कोई हैरान था।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। ईशान ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ईशान ने महज छोटी सी उम्र में ही कमर्शियल फिल्मों के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। साल 2020 में रिलीज हुई ईशान की वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय के लिए भी उन्हें खूब तारीफ मिली थी। इस सीरीज में ईशान के साथ सीनियर एक्ट्रेस तब्बू की जोड़ी नजर आई थी। इसमें दोनों के बीच ऑन-स्क्रीन रोमांस देख हर कोई हैरान था। ऐसे में अब ईशान ने अपनी वेब सीरीज 'अ सूटेबल बॉय' में एक्ट्रेस तब्बू के साथ अपने इंटीमेट सीन पर बात की है।
हमने उम्र के अंतर को अनदेखा किया
मीरा नायर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय में तान्या मानिकतला, ईशान खट्टर, शहाना गोस्वामी, रज्वी, माहिरा कक्कड़ और तब्बू जैसे कलाकारों थे। ईशान ने अब खुद से 24 साल बड़ी तब्बू संग इंटीमेट सीन पर बात की। ईशान ने जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्टर ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसका क्रेडिट राइटिंग को जाता है। अगर आप तब्बू और मुझे किसी दूसरी कहानी में, किसी दूसरे क्रिएशन में रखते, जहां हमने उम्र के अंतर को अनदेखा किया या इस पर ध्यान नहीं दिया, तो ये जगह से बाहर लग सकता था, लेकिन ये उस तरह से कहानी में लिखा गया पॉइंट था और टेक्स्ट ने हमारे काम को सपोर्ट किया था।'
तब्बू संग इंटीमेट सीन का ऐसा था अनुभव
ईशा ने इंटरव्यू में आगे तब्बू के साथ इंटीमेट सीन के एक्सपीरियंस पर बात की। ईशान ने कहा- 'और तब्बू जैसी एक्ट्रेस के साथ, ईमानदारी से कहूं तो ऐसा लगता है कि आपको इसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। मुझे कहना होगा और ये सुनने में, मुझे नहीं पता, ये सुनने में अजीब लग सकता है या कुछ और लेकिन मैं घबराया नहीं, बिल्कुल नहीं। वास्तव में, मैं सुरक्षित महसूस कर रहा था, क्योंकि मैं एक ऐसे अभिनेता की भूमिका निभा रहा था, जिसके बारे में मुझे पता था कि वह न केवल यह समझेगा कि मैं क्या कर रहा हूं, बल्कि इसे कहीं और ले जाएगा, और मुझे लगता है, तब्बू के साथ यही इसकी खूबसूरती है, हमें कभी भी इस बारे में बात नहीं करनी पड़ी कि हम किसी सीन में क्या कर रहे हैं।'
मुझे उनके साथ मजा आया
ईशान ने कहा, 'वह बेतरतीब चीजों के बारे में बात करती रहती थी, जैसे, आप दोपहर के भोजन के लिए क्या चाहते हैं या कुछ और, जैसे, उनको देखा कैसे आंखें बनाई थीं... वह बहुत शरारती हैं, वह सेट पर एक बच्चे की तरह है। वह मजाक कर सकती थी, और फिर अचानक, वह किरदार की तरह हो जाती थी, इसलिए, मुझे लगता है कि यह मजेदार था, उसके साथ काम करना बहुत मजेदार था।'
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


