सैयारा में अनीत पड्डा ने किया ईशा मालवीय को किया रिप्लेस? एक्ट्रेस बोलीं- मूवी तक बात पहुंच गई और...
ईशा मालवीय काफी समय से बॉलीवुड डेब्यू का प्लान कर रही हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई कि ईशा, सैयारा फिल्म के लिए पहली च्वाइस थीं। अब ईशा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

बिग बॉस फेम ईशा मालवीय शो के बाद से छाई हुई हैं। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। अब कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि ईशा को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैयारा के लिए चुना गया था, लेकिन एक्ट्रेस को फिर अनीत पड्डा ने रिप्लेस कर दिया। अब इन खबरों पर ईशा का रिएक्शन आया है। ईशा ने कहा मूवी तक बात पहुंच गई और मुझे ही नहीं पता।
क्या बोलीं ईशा
ईशा ने दरअसल, उस पोस्ट को शेयर किया है जिसमें बताया गया कि ईशा, सैयारा की पहली च्वाइस थी। इस पोस्ट को शेयर कर ईशा ने लिखा, 'क्या हो गया है मीडिया पेज को। प्लीज ऐसी फेक न्यूज को मत फैलाओ। मूवी तक बात पहुंच गई और मुझे ही नहीं पता।'
ईशा का हिट गाना शेकी
बता दें कि कुछ दिनों पहले ईशा का गाना शेकी-शेकी रिलीज हुआ था जो काफि हिट रहा। इसके डांस स्टेप्स भी काफी वायरल हुए थे।
वहीं उससे पहले ईशा शो लवली लोला में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ गौहर लीड रोल में थीं।
सैयारा का कलेक्शन
फिल्म सैयारा की बात करें तो फिल्म ने ग्लोबली 500 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। फिल्म को वहीं मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के गाने भी काफी हिट रहे हैं और उनके भी अपने रिकॉर्ड बने हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


