Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIsha Malviya Quitting Laughter Chefs 3 For Big Bollywood Debut Know What Actress Says
ईशा मालवीय ने छोड़ा लाफ्टर शेफ 3, बॉलीवुड में रखने वाली हैं कदम

ईशा मालवीय ने छोड़ा लाफ्टर शेफ 3, बॉलीवुड में रखने वाली हैं कदम

संक्षेप:

ईशा मालवीय जिन्हें लाफ्टर शेफ 3 में काफी पसंद किया जा रहा था, उन्होंने अब शो को छोड़ दिया है। इस खबर को सुनकर उनके फैंस को दुख तो होगा, लेकिन इसके साथ ही उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज भी है।

Jan 13, 2026 03:22 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ईशा मालवीय, लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन में नजर आ रही थीं। वह शो में एल्विश यादव की पार्टर थीं और दोनों साथ में कुकिंग करते हुए खूब मस्ती करते रहते थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि ईशा लाफ्टर शेफ 3 शो छोड़ रही हैं। सब इस खबर को सुनकर हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि अगर ऐसा है तो वह क्यों शो छोड़ रही हैं।

ईशा ने क्या कहा

ईशा ने अपना वॉइस नोट शेयर किया है एक ब्रोडकास्ट चैनल में। ईशा ने कहा, 'दोस्तों इतना टेंशन मत लो लाफ्टर शेफ वाली न्यूज के बाद। कोई किसी को रिप्लेस नहीं करता है, कोई रिप्लेस नहीं हुआ है।'

बड़े प्रोजेक्ट के लिए छोड़ा शो

ईशा ने आगे बताया कि वह इसलिए शो छोड़ रही हैं क्योंकि लाफ्टर शेफ की डेट्स, उनकी डेट्स के साथ मैच नहीं हो रही हैं। मेरा कुछ और भी लाइनअप में है और उसकी वजह से मैं नहीं कर पा रही ये शो।

बॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर

ऐसी खबर है कि ईशा ने अपने एक बड़े प्रोजेक्ट की वजह से इस शो को छोड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा जल्द एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि लाफ्टर शेफ के अपकमिंग एपिसोड में निया शर्मा और सनी लियोनी भी आने वाले हैं जो अपने अपकमिंग रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स 6 का प्रमोशन करेंगे। फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ईशा मालवीय का करियर

ईशा के बारे में बता दें कि वह पहले उड़ारियां शो में नजर आती थीं और उसके बाद वह बिग बॉस 17 में नजर आई थीं। शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद वह कई गानों में नजर आ चुकी हैं जिसमें सबसे ज्यादा हिट हुआ था एक नंबर गाना जो फेमर सिंगर संजू राठौड़ ने गाया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;