आशा भोसले के फ्यूनरल में इसलिए शामिल नहीं हुए सलमान खान-शाहरुख खान? मुंबई में थे दोनों

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

आशा भोसले के फ्यूनरल में सलमान खान और शाहरुख खान शामिल नहीं हुई थे। अब इसके पीछे की एक वजह सामने आई है। दोनों उस समय पर मुंबई में ही थे। लेकिन इस वजह के चलते फ्यूनल में शामिल नहीं हुए। जानिए-

आशा भोसले के फ्यूनरल में इसलिए शामिल नहीं हुए सलमान खान-शाहरुख खान? मुंबई में थे दोनों

आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक माँ माहौल है। देश-विदेश के कलाकारों में सिंगर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से लीजेंडरी सिंगर कोगार्ड ऑफ ओनर दिया गया। इस मौके पर संगीत और फिल्म जगत के कई कलाकार पहुंचे और अपनी आशा ताई के आखिरी दर्शन किए। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी पहुंचे लेकिन सलमान खान और शाहरुख खान नजर नहीं आए। अब इसके पीछे की एक वजह सामने आई है।

इसलिए शामिल नहीं हुए शाहरुख खान और सलमान खान?

डेकन क्रोनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक आशा भोसले के फ्यूनरल के समय सलमान खान और शाहरुख मुंबई में ही थी। लेकिन सिक्योरिटी की वजह से फ्यूनल में शामिल नहीं हुए। इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन इस रिपोर्ट में दोनों के शामिल नहीं होने का कारण भारी भीड़ का मैनेजमेंट और सुरक्षा का ध्यान रखना ही था।

Asha Bhosle

शाहरुख खान ने भी किया याद

हालांकि, सलमान और शाहरुख ने आशा भोसले के निधन पर अपने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया था। शाहरुख ने लीजेंडरी सिंगर के लिए लिखा था 'ये बहुत दुखद है कि आशा ताई चली गईं। उनकी आवाज इंडियन सिनेमा का एक स्तम्भ थी और ये कई पीढियों तक पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ता रहगी।

सलमान ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन पर सलमान खान ने लिखा था 'ये इंडियन म्यूजिक के लिए भारी नुकसान है। आशा जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया है। एक कभी न रिप्लेस की जाने वाली आवाज, आपके सॉंग कई पीढ़ियों को इंस्पायर करेंगे।

राजकीय सम्मान के साथ हुई विदाई

बता दें, आशा भोसले ने 12 अप्रैल रविवार को आखिरी सांस ली। उनके निधन की वजह शरीर के अंगों का फेल होना बताया गया। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मां के निधन की पुष्टि की थी। मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सिंगर को विदाई दी है। इस मौके पर संगीत जगह के कई कलाकर मौजूद थे। आशा भोसले को अंतिम विदाई देने उनके साथ का कर चुके सिंगर्स पहुंचे। शान और सुदेश भोसले ने गाना गाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

दुनिया भर के आर्टिस्ट ने किया याद

आशा भोसले के निधन पर उन्हें दुनिया भर के कलाकारों ने याद किया। पाकिस्तान में मौजूद सिंगर्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। ग्लोबल आर्टिस्ट, बैंड ने सिंगर को अपने ही अंदाज में याद किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने तो उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया था। ब्रेट ली ने भी अपनी इस फेवरेट सिंगर को विदाई दी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।