सलमान खान के द बैंग टूर के पोस्टर से गायब दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, फैंस ने पूछा- प्रेग्नेंट हैं क्या?

सलमान खान के द बैंग टूर के पोस्टर से गायब दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, फैंस ने पूछा- प्रेग्नेंट हैं क्या?

संक्षेप:

सोनाक्षी सिन्हा जो कई सालों से सलमान खान के द बैंग टूर का हिस्सा हैं, वह हाल ही में रिलीज हुए टूर के नए पोस्टर से गायब दिखीं। बस इसके बाद सभी फैंस के मन में एक ही सवाल है।

Nov 12, 2025 05:37 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाह काफी समय से आ रही है। हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया है। अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर एक बार फिर चर्चा में है खासकर सलमान खान के द बैंग टूर के नए पोस्टर के रिलीज होने के बाद। दरअसल, सोनाक्षी जो कई सालों से इस ग्रुप का हिस्सा हैं, वह नए पोस्टर में नजर नहीं आई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौन हैं पोस्टर में

टूर का जो नया पोस्टर आया है उसमें सलमान, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिस, मनीष पॉल, प्रभु देवा, सुनील ग्रेवर और स्टेबिन बेन नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी के पोस्टर में ना होने पर फैंस अब कई अनुमान लगा रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन

रेड्डिट पर एक ने लिखा, शायद सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं इसलिए वह इस बार टूर का हिस्सा नहीं हैं। एक ने लिखा कि रणवीर अलाहबादिया के पूरे पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने अपने पेट पर कुशन रखा था, हो सकता है वह प्रेग्नेंट हैं। एक ने लिखा कि अगर सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं तो मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर जब दिवाली पार्टी में आए थे तब जहीर ने जानबूझकर मीडिया के सामने सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखा था जिसपर सोनाक्षी को भी हंसी आ जाती है और वह मजाक में जहीर को मारती भी हैं।

सोनाक्षी ने खुद दिया था जवाब

इतना ही नहीं सोनाक्षी ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर कर लिखा था, वर्ल्ड रिकॉर्ड ह्यूमन हिस्ट्री में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी का( 16 महीने और काउंटिंग, हमारी प्यारी और हाइपर इंटेलिजेंट मीडिया के मुताबिक)

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।