
प्रेग्नेंट हैं शोभिता धुलिपाला? नागार्जुन के जवाब के बाद फैंस दे रहे बधाई
सोशल मीडिया पर शोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही हैं। हालांकि, शोभिता और चैतन्य नागार्जुन ने इसे लेकर अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस बीच चैतन्य नागार्जुन के पिता नागार्जुन का इस खबर पर रिएक्शन वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शोभिता धुलिपाल चैतन्य नागार्जुन के साथ अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि अपनी शादी की तरह ही कपल इस बात को लेकर भी चुप्पी साधे हुए है। हालांकि, चैतन्य नागार्जुन के पिता नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर वायरल इन अफवाहों को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
नागार्जुन ने की सवाल टालने की कोशिश
सुमन टीवी पर नागार्जुन से शोभिता की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल हुआ। इस सवाल के जवाब में नागार्जुन ने कुछ इस तरह रिएक्ट किया कि न तो उन्होंने इस बात को कंफर्म किया और न ही इस बात को नकारा। नागार्जुन से पूछा गया कि क्या वो अब एक पिता से दादा बनने वाले हैं? नागार्जुन ने पहले पॉज लिया और फिर हंसकर सवाल को टालने की कोशिश की।
'मैं आपको तब…'
इसके बाद, नागार्जुन से फिर से यही सवाल किया गया। इस बार नागार्जुन ने कहा, “मैं आपको तब बताउंगा जब समय सही होगा।” नागार्जुन ने भले ही इस बात को कंफर्म नहीं किया लेकिन फैंस को नागार्जुन के इस जवाब से लग रहा है कि शोभिता और चैतन्य नागार्जुन के घर में जल्द ही खुशखबरी आनेवाली है। वो कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
2024 में हुई थी नागा चैतन्य और शोभिता की शादी
नागा चैतन्य और शोभिता के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने इंस्टाग्राम पर चैटिंग से शुरुआत की थी। इसके बाद, साल 2022 में चैतन्य और शोभिता की पहली मुलाकात हुई। ये मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई थी। शोभिता से नागा चैतन्य की दूसरी शादी है। साल 2024 में नागा चैतन्य और शोभिता की शादी हुई। इससे पहले नागा चैतन्य समंथा रुथ प्रभु के साथ शादी के रिश्ते में थे। साल 2017 से 2021 में नागा चैतन्य की शादी चली थी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




