Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIs Rekha set to make her comeback In Manish Malhotra Movie Gustakh Ishq Know What He said
71 की उम्र में रेखा पर्दे पर वापसी करने वाली हैं? खास दोस्त मनीष मल्होत्रा ने दिया हिंट!

71 की उम्र में रेखा पर्दे पर वापसी करने वाली हैं? खास दोस्त मनीष मल्होत्रा ने दिया हिंट!

संक्षेप: लंबे समय से रेखा एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि, उन्हें को अक्सर इवेंट और पार्टीज में देखा जाता है। रेखा के चाहने वाले उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज है, जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे।

Mon, 17 Nov 2025 04:27 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड की आइकॉनिक अदाकारा रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रेखा आज भी अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतती हैं। अपने करियर में रेखा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रेखा ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। लंबे समय से रेखा एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि, उन्हें को अक्सर इवेंट और पार्टीज में देखा जाता है। रेखा के चाहने वाले उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज है, जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'गुस्ताख इश्क' के प्रमोशन में बिजी हैं मनीष

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, 71 साल की उम्र में वह फिर से बड़े पर्दे पर अपनी अदायगी का दम दिखाने की चाह रखती हैं। इसका खुलासा रेखा के खास दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा ने किया है। मनीष इन दिनों विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्‍टारर फिल्‍म 'गुस्ताख इश्क' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 28 नवंबर, 2025 को रिलीज हो रही है। प्रमोशन के दौरान ही मनीष ने बताया कि रेखा उनकी फिल्म में कैमियो करने वाली थीं।

रेखा का कमबैक!

एक्‍ट्रेस और एवरग्रीन रेखा फिल्मों में कमबैक की तैयारी कर रही हैं। जी हां, 71 साल की उम्र में वह फिर से बड़े पर्दे पर अपनी अदायगी का दम दिखाने की चाह रखती हैं। इसका खुलासा रेखा के दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा ने किया है। वह इन दिनों विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्‍टारर फिल्‍म 'गुस्ताख इश्क' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो 28 नवंबर 2025 को रिलीज हो रही है। मनीष ने बताया कि रेखा उनकी फिल्म में कैमियो भी करने वाली थीं, लेकिन फिल्म की टीम को लगा कि रेखा के लिए यह रोल बहुत छोटा है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी हैं।

महत्वपूर्ण लेकिन छोटा रोल

न्यूज18 शोशा से बातचीत के दौरान, जब रेखा की पर्दे पर वापसी की संभावना के बारे में पूछा गया, तो विजय ने कहा, 'दरअसल,'गुस्ताख इश्क' में एक रोल के लिए मनीष , रेखा जी को बुलाना चाहते थे। तब निर्देशक विभु पुरी ने उन्हें बताया कि यह उनके (रेखा) के लिए बहुत छोटा रोल है।' विभु पुरी ने विजय की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रोल है। यह किरदार विजय के किरदार को नसीरुद्दीन शाह साहब के किरदार से जोड़ता है। मनीष लगातार इस बात पर जोर देते रहे कि हम उस रोल के लिए रेखा जी से संपर्क करें। लेकिन फिर हमने सोचा कि आधे दिन के काम के लिए, हम उन्हें नहीं बुलाना चाहेंगे। वह एक बड़े रोल की हकदार हैं। मनीष और रेखा जी, दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।