
पावर रेंजर्स की नई सीरीज में प्रियंका चोपड़ा बन सकती हैं विलेन? एक्ट्रेस को बताया बेस्ट कांटेंडर
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट्स लगने की खबर है। बताया जा रहा है एक्ट्रेस अमेरिका की पॉपुलर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी पावर रेंजर्स में विलेन का किरदार निभाने वाली हैं। नई सीरीज की कास्टिंग प्रक्रिया जारी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आने वाले दिनों में अपने नए प्रोजेक्ट्स से फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं। फिल्मों की लीड हीरोइन अब विलेन बनीं नजर आ सकती हैं। ताजा रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका अमेरिका की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी पावर रेंजर्स का हिस्सा बनने वाली हैं। सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के आने वाले लाइव एक्शन पावर रेंजर्स में देसी गर्ल प्रियंका रीटा रेपुलसा नाम के नेगेटिव किरदार में नजर आ सकती हैं। हालांकि, ये रिपोर्ट्स अभी कन्फर्म नहीं की गई है। लेकिन प्रियंका इस पॉपुलर सीरीज का हिस्सा बनते देखना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है।
पावर रेंजर्स में विलेन बनेंगी प्रियंका चोपड़ा?
डिज्नी प्लस वाली इस नई सीरीज की कास्टिंग का दौर चल रहा है। अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन इस पॉपुलर फ्रंचाईजी का हिस्सा बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा बेस्ट कंटेंडर मानी जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका ने अपने पिछले काम से ऑडियंस के सामने खुद को साबित किया है। उन्हें पसंद किया गया है। ऐसे में वो पावर रेंजर्स में विलेन बनने के लिए मेकर्स की आखिरी पसंद बन सकती हैं।

पावर रेंजर्स को नई सीरीज
पिछली पावर रेंजर्स फ्रेंचाइजी को जबरदस्त रिएक्शन मिला है। सभी सुपरहीरो किरदारों को अलग तरह की पॉपुलैरिटी मिली है। ये किरदार पहचान बन गए। अब पावर रेंजर्स की नई सीरीज का इंतजार हो रहा है। नई सीरीज को भी जोनाथन ई। स्टाइनबर्ग और डैन शॉट्स कर रहे हैं। दोनों अपने पिछले काम से पहचान बना चुके हैं। इनके पास शानदार टीम है। साथ ही दोनों मिलकर लेखन और प्रोडक्शन का काम संभालेंगे।
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में बस जाने के बाद लगातार खुद को साबित कर रही हैं। उन्हें कई बड़े बजट की फिल्मों और सीरीज का हिस्सा बनते देखा गया है। अब पावर रेंजर्स में उन्हें देखना उनके करियर ग्राफ के साथ फैंस के लिए खास होगा। उनके आने वाले हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास शानदार फिल्में और सीरीज हैं। एक्ट्रेस महेश बाबू के साथ राजामौली की अगली फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। इसके अलावा इस हफ्ते एक्ट्रेस को 83 वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स को प्रेजेंट करते हुए देखा जाएगा।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




