
मलाइका अरोड़ा की उम्र को लेकर फैंस हुए कन्फ्यूज, 50 की हुईं या 52
मलाइका अरोड़ा ने इस उम्र में भी खुद को फिट रखा हुआ है और उनकी खूबसूरती के भी सभी दीवाने हैं। हालांकि मलाइका की उम्र को लेकर फैंस कन्फ्यूज हो रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा का शुक्रवार को बर्थडे है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने उन्हें विश किया। हालांकि इन सबके बीच मलाइका की उम्र को लेकर काफी डिस्कशन हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि मलाइका ने साल 2019 में 46वां बर्थडे बनाया था और अब साल 2025 में वह 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं तो इसको लेकर फैंस काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं। अब इन सबके बीच उनकी बहन अमृता ने मलाइका की सही उम्र बताई है।

मलािका की उम्र को लेकर क्या बोलीं बहन अमृता
अमृता ने लिखा, इतने साल से 50 साल होते हुए फाइनली तुम 50 की हो गई हो मेरी खूबसूरत बहन। वहीं दूसरे पोस्ट में अमृता ने लिखा, मल्ला...फाइनली तुम 50 साल की हो गई हो। इससे बेहतर 50 साल क्या हो सकता है। उफ...मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। क्या रात थी...जादुई।
गोवा में हुआ मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेट
मलाइका ने गोवा में बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे।
बता दें कि मलाइका के बर्थडे पर एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी उन्हें विश किया था। उन्होंने मलाइका की फोटो शेयर कर लिखा था, हैप्पी बर्थडे मलाइका अरोड़ा। हमेशा हंसते रहो।
प्रोफेशनल लाइफ
मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में फिल्म थामा के एक गाने पॉइसन बेबी में नजर आई थीं। इसके अलावा वह अब इंडियाज गॉट टैलेंट में नजर आ रही हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




