कार्तिक आर्यन इस मिस्ट्री गर्ल के साथ एन्जॉय कर रहे हैं गोवा ट्रिप? यूजर्स बोले-सेम बैकग्राउंड
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की लव लाइफ खबरों में बनी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि एक्टर अब सिंगल नहीं रहे। हाल में गोवा छुट्टियां मनाने गए थे। इस दौरान एक्टर की एक तस्वीर एक मिस्ट्री गर्ल के बैकग्राउंड से मिलती हुई पाई गई है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर ने अपने गोवा ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर में एक्टर को बीच किनारे एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता था। लेकिन अब उसी लोकेशन पर किसी मिट्री गर्ल की तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद कार्तिक आर्यन अब सिंगल नहीं रहे। कार्तिक और उनकी इस मिट्री गर्ल की चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हो रही है। यूजर्स ने ये भी दावा किया है कि एक्टर इस मिस्ट्री गर्ल को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी कर रहे हैं।
मिस्ट्री गर्ल के साथ गोवा ट्रिप?
दरअसल, सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की इंस्टाग्राम स्टोरी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह गोवा के बीच पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कार्तिक लाउन्ज पर लेटे हुए दिखाई देते हैं। इसके कुछ ही समय बाद एक विदेशी लड़की ने भी अपनी बीच फोटो शेयर की, जिसमें वह भी उसी तरह लाउन्ज पर आराम करती दिख रही हैं। इन रेडिट यूजर्स ने ये दावा किया है कि इन दोनों तस्वीरों का बैकग्राउंड, लाउन्जर पर रखी तौलिया सब एक जैसा ही है। यूजर्स के मुताबिक दोनों साथ में ही गोवा में छुट्टियां मना रहे थे। हालांकि, हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते।
कार्तिक की फिल्में
बता दें, कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए थे। 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को धुरंधर की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। फिल्म में अनन्या पांडे लीड हीरोइन थीं। फिल्म के बाद अब कार्तिक आर्यन ने गोवा ट्रिप के लिए ब्रेक लिया था। अब एक्टर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग गए हैं। आने वाले दिनों में एक्टर को कुछेक नए प्रोजेक्ट में देखा जाएगा।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




