करीना कपूर का दिखा बेबी बंप, तीसरी बार हैं प्रेग्नेंट? जानें क्या है सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि करीना का बेबी बंप दिख रहा है। तो क्या वाकई करनी कपूर प्रेग्नेंट हैं? 

Is Kareena Kapoor Pregnant
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर?

करीना कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि, अब इन वायरल खबरों पर करीना कपूर के एक करीबी ने सच बताया है। उन्होंने साफ किया है कि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं।

करीना कपूर के वायरल वीडियो में क्या दिखा?

करीना कपूर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था उसमें करीना कपूर अपनी टीम के साथ अपनी कार की तरफ आ रही थीं। करीना के पैप्स के सामने आने से पहले एक शख्स छाता खोलता है जिससे पैप्स का व्यू ब्लॉक होने लगता है। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि करीना का बेबी बंप दिख रहा है। करीना के कथित बेबी बंप और पैप्स का व्यू ब्लॉक करने वाली बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और लोग कहने लगे की करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर करीना के इस वीडियो पर भर-भर के कमेंट्स भी आए।

क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर?

हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर के करीबी सूत्र से पता चला कि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने न्यूज पोर्टल को बताया- करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। ये सच नहीं है।

करीना कपूर के हैं दो बेटे

करीना कपूर के दो बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है। वहीं, छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खान (जेह) है। तैमूर का जन्म साल 2016 में हुआ था। वहीं, जेह का जन्म साल 2021 में हुआ था। करीना कपूर अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

साल 2012 में हुई थी सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी

करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया था। करीना कपूर और सैफ अली खान की नजदीकियां टशन के दौरान बढ़ी थीं। करीना कपूर से पहले सैफ अली खान की शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी।

सैफ अली खान ने अमृता सिंह से साल 1991 में रचाई थी शादी

अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी साल 1991 में हुई थी। इसके बाद सैफ अली खान और अमृता साल 2004 में अलग हो गए थे। पहली शादी से सैफ अली खान के दो बच्चे हैं। अमृता और सैफ के बच्चों का नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकरीना कपूर का दिखा बेबी बंप, तीसरी बार हैं प्रेग्नेंट? जानें क्या है सच