करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का बनाया टैटू? एक्टर ने बता दिया सच
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी समय से साथ हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया कि जिसमें करण के चेहरे पर तेजस्वी के चेहरे का टैटू नजर आ रहा है।

करण कुंद्रा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके चेस्ट पर तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू नजर आ रहा था। उनका यह वीडियो देखकर फैंस हैरान भी हुए और उनकी तारीफ भी कर रहे थे। लेकिन कुछ जानना चाहते कि ये सच है या झूठ। अब करण ने खुद टैटू पर बात की है और इसका सच बताया है।
क्या है टैटू का सच
करण ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘काफी अच्छा लगा जैसे लोग टैटू पर रिएक्ट कर रहे हैं। यह टैटू तेजस्वी के चेहरे का है, लेकिन ये परमानेंट नहीं है। यह सिर्फ तेजस्वी के डेब्यू ओटीटी शो साइको सैयां के प्रमोशन के लिए है। यह मेरा तरीका है तेजस्वी को सपोर्ट करने का। वो इवेंट शो का लॉन्च था और जो किरदार है शो में उसने तेजस्वी के चेहरे का टैटू बनाया है। बस इसलिए मैंने भी ऐसा किया, लेकिन ये रियल टैटू नहीं है।’
तेजस्वी को हर तरीके से करूंगा सपोर्ट
करण ने आगे कहा, ‘मैं तेजस्वी को हर तरीके से सपोर्ट करना चाहता हूं और शो इतना इंट्रेस्टिंग है और मैं हर तरह से शो का प्रमोशन करना चाहूंगा।’
कई साल से साथ हैं दोनों
बता दें कि करण और तेजस्वी काफी समय से साथ हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस 15 से हुई थी। दरअसल, बिग बॉस 15 में तेजस्वी और करण बतौर कंटेस्टेंट बनकर गए थे। दोनों शो में एक-दूसरे के करीब आ गए और फिर दोनों को प्यार हो गया। शो के बाहर आने के बाद भी दोनों का प्यार बरकरार रहा और तबसे दोनों साथ हैं। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते हैं और एक-दूसरे के साथ हर फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं।
करण करना चाहते हैं शादी
काफी समय से दोनों की शादी की खबरें भी आ रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने इस पर खुलकर बात नहीं की है। हालांकि पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी ने कहा था कि करण तो बिग बॉस 15 खत्म होने का बाद ही शादी करना चाहते थे, लेकिन मेरी मम्मी ने कहा कि थोड़ा टाइम लो एक-दूसरे को समझने का।
तेजस्वी ने कहा था, ‘मेरे पैरेंट्स को भी अच्छा लगा था करण। उन्होंने कहा था चलो शादी करते हैं, लेकिन मेरी मां ने कहा कि तुम अभी बिग बॉस से आए हो। तुम्हें पहले रियल वर्ल्ड में भी साथ टाइम स्पेंड करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि मुझे करण पर विश्वास नहीं है, मैं बस चाहती हूं कि तुम दोनों साथ में टाइम स्पेंड करो। मैं बहुत चंचल हूं अगर मुझे किसी से प्यार हो गया तो मेरे लिए वही सब है इसलिए मेरी मां ने कहा अपना टाइम लो।’
तेजस्वी ने करण के पैरेंट्स को लेकर बात की थी और कहा था कि करण का परिवार काफी प्यारा है और वे तेजस्वी को काफी पसंद करते हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


