Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIs Disha Patani Dating Punjabi Singer Talwinder Know Whats The Matter
33 साल की दिशा पाटनी क्या 28 साल के पंजाबी सिंगर को कर रही हैं डेट? वीडियो देख हुई चर्चा

33 साल की दिशा पाटनी क्या 28 साल के पंजाबी सिंगर को कर रही हैं डेट? वीडियो देख हुई चर्चा

संक्षेप:

दिशा पाटनी हाल ही में तब चर्चा में आईं जब उनका और पंजाबी सिंगर तलविंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद से दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं।

Jan 13, 2026 08:15 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप की खबरों के बाद से दिशा पाटनी का नाम कभी किसी और के साथ नहीं जुड़ा है। वह काफी समय से सिंगल हैं, लेकिन अब हाल ही में उनका नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर से जुड़ रहा है। दोनों का साथ में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद से ये अटकलें तेज हुई पड़ी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैसे आई दोनों के साथ की खबर

दरअसल, सोमवार को दिशा जब उदयपुर से कृति सेनन की बहन नुपुर की शादी अटेंक करके लौट रही थीं तब उनके साथ सिंगर तलविंदर भी नजर आए।

दिशा और तलविंदर साथ में एयरपोर्ट पर पहुंचे और एक्ट्रेस उनकी मदद कर रही थीं बोर्डिंग पास के दौरान। मुंबई में लैंड करने के बाद तलविंदर, दिशा से आगे चले गए ताकि पैपराजी साथ में दोनों को कैप्चर ना करें। बस इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर अटकलें चल रही हैं।

कौन हैं तलविंदर

तलविंदर के बारे में बता दें कि वह पॉपुलर पंजाबी आर्टिस्ट हैं। उन्होंने गल्लां 4, हसीन, ख्याल जैसे गाने गाए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में उन्होंने तेनु ज्यादा मोहब्बत गाना भी गाया है।

कभी नहीं दिखाया चेहरा

तलविंदर की एक और खास बात है कि वह हमेशा एक मास्क पहने रहते हैं, अपने गानों, स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान भी। उनका चेहरा देखने के लिए सभी काफी बेताब हैं।

दिशा की प्रोफेशनल लाइफ

वहीं दिशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट कल्कि 2898 एडी में नजर आई थीं। अब वह फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन समेत कई और भी स्टार्स हैं।

ये भी पढ़ें:दिशा पाटनी या मौनी रॉय, किस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की है ज्यादा पढ़ाई?

इसके अलावा वह आवारापन 2 में भी नजर आएंगी जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। यह साल 2007 में आई आवारापन का सीक्वल है जो इसी साल मई या जून में रिलीज हो सकती है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।