Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIs Akshaye Khanna Also Part Of Border 2 Producer Nidhi Dutta Reveal The Truth
अक्षय खन्ना भी क्या आएंगे बॉर्डर 2 में नजर? प्रोड्यूसर निधि ने बता ही दिया सच

अक्षय खन्ना भी क्या आएंगे बॉर्डर 2 में नजर? प्रोड्यूसर निधि ने बता ही दिया सच

संक्षेप:

बॉर्डर 2 फिल्म की रिलीज से पहले कई एक्टर्स को लेकर दर्शकों के मन में सवाल है। लोगों को यह जानना था कि अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं। अब प्रोड्यूसर ने सबको पूरा सच बता दिया है।

Jan 21, 2026 07:53 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉर्डर 2 रिलीज के लिए तैयार है और इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि कुछ दिनों से ये खबर आ रही थी कि अक्षय खन्ना भी फिल्म में नजर आ सकते हैं। वह फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। अब फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने इन खबरों का सच क्या है, ये बता दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोलीं निधि दत्ता

जूम से बात करते हुए निधि ने कहा, ‘नहीं, ये बिल्कुल भी सच नहीं है। हमने उन्हें अप्रोच नहीं किया मूवी के लिए।’ निधि ने यह भी बताया कि बॉर्डर 2, पहले पार्ट बॉर्डर की कहानी को आगे नहीं बढ़ा रही है। यह एक अलग स्टोरी है जिसमें भारत के जवानों की नई स्टोरी दिखाई गई है।

अक्षय की एडिट फोटो हुई थी वायरल

बता दें कि जब बॉर्डर का पहला गाना घर कब आओगे रिलीज हुआ था तब एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें एक शख्स की फोटो को एडिट करके अक्षय खन्ना का चेहरा लगा दिया था और सबको लगा कि अक्षय भी फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब निधि ने क्लीयर कर दिया है कि अक्षय इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

तब्बू के ना होने की भी बताई थी वजह

वहीं इससे पहले निधि से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि तब्बू फिल्म में क्यों नहीं हैं जबकि पहले पार्ट में उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था। इस पर निधि ने कहा था कि ये स्टोरी पूरी अलग है, पहले पार्ट से इसलिए तब्बू फिल्म का हिस्सा नहीं हो सकती थीं। सनी का इसमें अलग किरदार है और उनकी स्टोरी भी अलग है।

ये भी पढ़ें:बॉर्डर-2 ने अभी तक कमाए कितने करोड़? बॉक्स ऑफिस पर अभी से मचा रही धमाल

बॉर्डर 2 स्टार कास्ट

बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में हैं। फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और निधि दत्ता, भूषण कुमार, जे पी दत्ता और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। मूवी 23 जनवरी को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।