कैसी है इरफान खान की 'द लास्ट टेनेंट'? 26 साल तक क्यों नहीं हुई रिलीज
इरफान खान की एक 26 साल पहले बनी फिल्म अब रिलीज हुई है। इस फिल्म को इरफान खान की याद में रिलीज किया गया है।इस फिल्म का नाम द लास्ट टेनेंट हैं। फिल्म को यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

इरफान खान की एक 26 साल पहले बनी फिल्म को अभी कुछ दिन पहले रिलीज किया गया है। इस फिल्म का नाम है- द लास्ट टेनेंट। इरफान खान के साथ इस फिल्म में विद्या बालन नजर आई हैं। फिल्म को इरफान खान की याद में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के कमेंट सेक्शन में लोगों ने इरफान खान की जमकर तारीफ की है।
कब बनकर तैयार हुई थी द लास्ट टेनेंट?
इरफान खान की ये फिल्म एक शॉर्ट फिल्म है। फिल्म का रनटाइम 43 मिनट 45 सेकेंड का है। फिल्म में कोई भी गाने नहीं हैं। इरफान खान की ये फिल्म 2000 में शूट की थी। लेकिन फिल्म 26 साल बाद रिलीज की गई है।
क्यों 26 साल बाद रिलीज हुई फिल्म?
इस फिल्म को सार्थक दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म तो 2000 में बन गई थी, लेकिन इसे रिलीज करने में 26 साल लग गए क्योंकि फिल्म का फुटेज खो गया था। फिल्म के डायरेक्टर सार्थक गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि 1999-2000 में उन्होंने फिल्म बनाने की शुरुआत की थी। तब उन्होंने ये फिल्म बनाई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इरफान खान को अप्रोच किया था। इरफान खान ने एक बार में हां कर दी थी। इसके बाद, उन्होंने विद्या बालन को अप्रोच किया। विद्या बालन ने भी एक बार में हां कह दिया था। उनकी ये फिल्म बनकर तैयार हुई। जब वो इस फिल्म को बेचने की कोशिश कर रहे थे, तब फिल्म की बीटा कैसट खो गई थी, और दूसरी पर फंगस उग आई थी। उन्होंने उसे ऐसे ही छोड़ दिया और भूल गए। अब कुछ वक्त पहले उन्हें उन्हें फिल्म का वीएचएस मिला। इसके बाद उन्होंने फिल्म को अब रिलीज करने का फैसला लिया।
क्या है द लास्ट टेनेंट की कहानी?
द लास्ट टेनेंट की कहानी की बात करें तो कहानी बहुत साधारण, फिर भी दिल को छू लेने वाली है। इरफान खान ने एक म्यूजीशियन संजय का किरदार निभाया है। विद्या बालन उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के किरादर में हैं। इरफान खान का दिल टूटा होता है। वो एक नए घर में शिफ्ट होते हैं, उन्हें उस नए घर में एक ऐसा दोस्त मिलता है जिससे वो हर रोज बात करने लगते हैं। इसके बाद इरफान वो घर छोड़कर कभी नहीं जाते हैं।
जरूर देखनी चाहिए ये फिल्म
ये फिल्म आपको यकीनन पसंद आएगी। फिल्म को देखने से पता चलता है कि फिल्म का बजट कुछ भी नहीं है। फिल्म में केवल एक और दो लोकेशन पर ही शूट किया गया है। अगर आप इरफान खान की एक्टिंग को मिस करते हैं तो आपको उनका ये काम जरूर देखना चाहिए।
इरफान खान की ये फिल्म The Salt Inc यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। इस फिल्म में इरफान खान और विद्या बालन के अलावा अनु खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, अनिकेत, सतीश कालरा और आनंद मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस फिल्म के कमेंट सेक्शन में इरफान खान की जमकर तारीफ की है। एक ने लिखा- इसलिए ही इरफान सर की बहुत याद आती है। एक ने लिखा- ये फिल्म बहुत खूबसूरत है। फिल्म देखने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। एक ने लिखा- उनको बहुत याद करता हूं। थिएयर में फिल्म देखने का अब मन नहीं होता है। एक ने लिखा- इस फिल्म को देखने से अच्छा कुछ भी नहीं है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


