IPL 2026 Female Owner : ये हैं आईपीएल टीम की सबसे अमीर महिला मालकिन, सबको धूल चटाकर ये हैं नंबर 1 पर
आईपीएल की कई टीम की फीमेल ओनर यानी मालकिन हैं। अब बताते हैं कि उनमें से सबसे ज्यादा अमीर मालकिन कौन हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है।

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीक के सभी इंडियन्स फैन हैं। इसके हर सीजन के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। आईपीएल में 10 टीम हैं और यह 10 राज्य पर आधारित है। इन टीम के अलग-अलग मालिक हैं। लेकिन कुछ टीम की ओनर फीमेल हैं। आज हम आपको उन्हीं फीमेल ओनर में से बताते हैं कि सबसे अमीर कौन हैं।
जूही चावला
जूही चावला, शाहरुख खान के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स टीन की को ओनर हैं। जूही की नेटवर्थ हुरुन रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक 7790 करोड़ है। वह सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस जैसे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पछाड़ दिया था।
जूही चावला की फिल्मों के बारे में बात करें तो लास्ट वह साल 2023 में आए वेब शो द रेलवे मैन में नजर आई थीं। इस शो में जूही के अलावा आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान थे।
अनन्या बिड़ला
अनन्या बिड़ला हाल ही में आरसीबी टीम यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओनर बनी हैं। अनन्या सिंगर और बिजनेसवुमन हैं। वह आदित्य बिड़ला ग्रुप के हेड कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। अनन्या की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 1700 करोड़ है।
अनन्या ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पढ़ाई की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफॉर्ड से इकॉनोमिक्स और मैनेजमेंट में पढ़ाई की।
अनन्या ने फिर 17 साल की उम्र में अपनी कंपनी शुरू कर दी थी। ये कंपनी जरूरतमंद महिलाओं को छोटे लोन देती थी।
काव्या मारन
काव्या मारन जो सनराइज हैदराबाद की सीईओ हैं। वह कई बार मैच के दौरान वायरल होती हैं। उनके एक्सप्रेशन्स पर कई मीम तक बने हैं। अब उनकी नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 400-435 करोड़ की मालिक हैं।
काव्या, कलानिधि मारन के मालिक हैं जो सन ग्रुप के मालिक हैं। सन ग्रुप एशिया का सबसे बड़ा मीडिया नेटवर्क है।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा जो पंजाब किंग्स टीम की को ओनर हैं, उनकी नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 183 करोड़ है। प्रीति की कमाई ना सिर्फ आईपीएल ओनरशिन से बल्कि ब्रांड्स एन्डोर्समेंट और प्रोडक्शन कंपनी से होती है। प्रीति काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।
प्रीति कि लास्ट फिल्म भैयाजी सुपरहिट थी जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म फ्लॉप थी और अब लंबे समय के बाद वह लाहौर 1947 में नजर आने वाली हैं जिसमें सनी देओल लीड रोल में हैं और आमिर खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं राजकुमार संतोषी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


