टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में बजा डंका, ऑस्कर 2027 के लिए हुई क्वालीफाई, जानें भारतीय फिल्म 'अंग' के बारे में

लाइव हिन्दुस्तान
share

नागा फिल्ममेकर तेजा रियो के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अंग' ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'प्लेटफॉर्म प्राइज' जीता है।

Angh
अंग फिल्म के बारे में

नागालैंड की पृष्ठभूमि पर बनी भारतीय फिल्म ‘अंग’ (Angh) ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में बड़ा सम्मान हासिल किया है। नागालैंड के निर्देशक तेजा रियो की इस फिल्म ने ‘प्लेटफॉर्म प्राइज’ अपने नाम किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इस अवॉर्ड के साथ फिल्म ने 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में सीधे जगह बना ली है।

जूरी ने क्यों चुना ‘अंग’ को?

TIFF की जूरी ने ‘अंग’ को उसके नए नजरिए, शानदार सिनेमैटोग्राफी और एक अनोखी दुनिया को गहराई और खूबसूरती से पर्दे पर उतारने के लिए प्लेटफॉर्म प्राइज दिया है। जूरी ने फिल्म के निर्देशक तेजा रियो की सोच, हिम्मत और साहस की भी तारीफ की।

ऑस्कर में कैसे मिली सीधे एंट्री?

इस साल से TIFF का प्लेटफॉर्म प्राइज उन चुनिंदा फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में शामिल हो गया है, जिन्हें जीतने वाली फिल्मों को ऑस्कर की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में सीधी एंट्री मिलती है।

क्या है ‘अंग’ की कहानी?

‘अंग’ की कहानी 1960 के दशक के नागालैंड की है, जहां एक पिता और उसका बेटा अपनी जिंदगी जी रहे हैं। कहानी में एक मिशनरी के आने के बाद बेटे का उनके रहन-सहन और तौर-तरीकों से प्रभावित होना दिखाया गया है। इसके साथ ही फिल्म धर्म परिवर्तन के दौर में नागा समाज और उसकी संस्कृति में आए बदलावों को भी सामने लाती है। फिल्म यह दिखाती है कि कैसे उस समय स्थानीय परंपराओं और संस्कृति को पिछड़ा मानकर देखने की सोच बढ़ने लगी थी।

कोन्याक भाषा में बनी है फिल्म

‘अंग’ की सबसे खास बात इसकी भाषा है। फिल्म लगभग पूरी तरह कोन्याक (Konyak) भाषा में शूट की गई है। कोन्याक नागालैंड के कोन्याक समुदाय की प्रमुख भाषाओं में से एक है और भारतीय सिनेमा में इस भाषा का इस्तेमाल बेहद कम देखने को मिलता है।

शॉर्ट फिल्म से बनी फीचर फिल्म

तेजा रियो ने साल 2021 में एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी ‘अंग’। उसकी शॉर्ट फिल्म के आधार पर उन्होंने ‘अंग’ नाम की फीचर फिल्म बनाई। बता दें, उनकी शॉर्ट फिल्म को क्लेरमोंट-फेरैंड इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला था।

तेजा रियो कौन हैं?

तेजा रियो नागालैंड के एक फिल्ममेकर हैं। उन्होंने यूके के नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल से पढ़ाई की है। उनके काम का मकसद नॉर्थ-ईस्ट भारत की कहानियों और आवाजों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना रहा है। 'अंग' से पहले, रियो ने ‘डिसोसिएट’, ‘चेकपोस्ट’ और 'एडे ऑन ए संडे' जैसी शॉर्ट फिल्में डायरेक्ट की थीं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडटोरंटो में चमकी, ऑस्कर 2027 की रेस में हुई शामिल, जानें फिल्म 'अंग' के बारे में