हॉलीवुड जाकर बदले इन एक्टर्स के बोल, खुलकर सामने लाई बॉलीवुड की सच्चाई

लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड में काम करने के दौरान तो एक्टर्स यहां की हकीकत पर खुलकर बात नहीं कर पाते, लेकिन हॉलीवुड जाने के बाद कई बार एक्टर्स ने इंडस्ट्री की गलत चीजों पर खुलकर बात की है।

Irrfan Khan, Priyanka Chopra and Mallika Sherawat
इरफान खान और मल्लिका शेरावत समेत कई एक्टर्स हॉलीवुड जाने के बाद बॉलीवुड के बारे में बोल चुके हैं।

बॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी काम किया है। कुछ ने हॉलीवुड जाकर भारतीय सिनेमा के बारे में ऐसे बयान दिए, जो चर्चा का विषय बन गए। हिंदी सिनेमा में काम करने के दौरान कभी खुलकर यहां के बारे में नहीं बोल सके इन एक्टर्स ने हॉलीवुड में जो कुछ कहा, वो भारतीय सिनेमा जगत के बारे में एक अलग ही कहानी बयां करता है। हालांकि लोगों ने यह भी कहा कि यह बातें दूसरी जमीन पर जाकर नहीं कहनी चाहिए थीं।

प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस से शादी करने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड का रुख कर चुकी थीं। वह 'क्वांटिको' सीरिलल में काम करने के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रही थीं। शादी के बाद विदेश में सेटल होने के बाद एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री पॉलिटिक्स ऐसी थी कि उन्हें साइडलाइन करने की भरसक कोशिश की जा रही थी।

मल्लिका शेरावत

हॉलीवुड में बसने के बाद मल्लिका शेरावत ने कई इंटरव्यू में बॉलीवुड की सोच और संस्कृति पर तीखे हमले किए। मल्लिका ने बताया कि कैसे कई फिल्मों में समझौता नहीं करने की वजह से उन्हें बॉलीवुड फिल्मों से बाहर कर दिया गया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे बॉलीवुड में चीजें काफी हद तक मेल डॉमिनेटिंग हैं। मल्लिका शेरावत ने यह भी बताया कि साल 2004 में फिल्म मर्डर के बाद उन्हें इंडस्ट्री में स्लट शेम किया गया था।

ए. आर. रहमान

रहमान हालांकि पूरी तरह हॉलीवुड जाकर सेलट नहीं हुए, लेकिन 'स्लमडॉग मिलेनियर' के लिए ऑस्कर जीतने और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के बिगड़ते माहौल पर बड़ा बयान दिया था। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में एक गैंग काम कर रहा है, जो उनके बारे में झूठी अफवाहें फैला रहा है। रहमान ने कहा कि इसी वजह से वह मन माफिक काम नहीं ले पा रहे हैं।

इरफान खान

दिवंगत एक्टर इरफान खान ने कई बार बॉलीवुड और हॉलीवुड के काम करने के तरीकों में फर्क पर बात की थी। क्योंकि इरफान खान के काम को हॉलीवुड में बहुत पसंद किया जाता था, ऐसे में एक्टर ने कई बार कहा था कि भारतीय सिनेमा को विदेशी पैटर्न फॉलो नहीं करना चाहिए और जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। इरफान को 'बॉलीवुड' शब्द से भी ऐतराज था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहॉलीवुड जाकर बदले इन एक्टर्स के बोल, खुलकर सामने लाई बॉलीवुड की सच्चाई