India VS England T20: भारतीय टीम की जीत पर स्टेडियम पर झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, रणबीर की बेटी राहा ने किया एंजॉय

Mar 05, 2026 11:36 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमिफाइनल हुआ और इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचे जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

India VS England T20: भारतीय टीम की जीत पर स्टेडियम पर झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, रणबीर की बेटी राहा ने किया एंजॉय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया है। भारत को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। इस दौरान के स्टार्स के कई मोमेंट कैमरे में कैप्चर हुए हैं। रणवीर कपूर पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ आए। इस दौरान राहा तक ने इंडियन टीम के सपोर्ट में टी शर्ट पहनी है। राहा भी बड़ी शांति से मैच देख रही थीं मम्मी-पापा के साथ।

अनिल और वरुण की एनर्जी

अनिल कपूर भी वरुण धवन के साथ पहुंचे। दोनों पूरे मैच के दौरान काफी एक्साइटेड दिखे। अनिल के तो कई एक्सप्रेशन्स मैच से वायरल हुए। जब वह संजू की परफॉर्मेंस में ताली बजा रहे थे उस पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए। एक ने लिखा, संजू झक्कास। एक ने लिखा कि अनिल कपूर अपने इमोशन्स को कंट्रोल भी नहीं कर पाए संजू की परफॉर्मेंस देखते हुए।

कई क्रिकेटर्स भी आए

इनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी, केएल राहुल, रोहित शर्मा भी नजर आए। वहीं नीता अंबानी भी बेटे आकाश और बेटी ईशा के साथ नजर आए।

रणबीर-आलिया की प्रोफेशनल लाइफ

रणबीर और आलिया के बारे में बता दें कि दोनों को गेम्स काफी पसंद हैं। दोनों फुटबॉल भी देखने जाते हैं। दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणबीर और आलिया साथ में लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में दोनों के अलावा विकी कौशल भी हैं।

रणबीर की फिल्म रामायण

इसके अलावा रणबीर फिल्म रामायण में नजर आएंगे। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण में रणबीर, राम का किरदार निभाने वाले हैं। इसके अलावा इसमें सनी देओल, हनुमान का किरदार निभाएंगे। यश, रावण का और रवि दुबे, लक्ष्मण का। वहीं साई पल्लवी फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी।

आलिया की फिल्म अल्फा

वहीं आलिया की बात करें तो वह लव एंड वॉर के अलावा अल्फा में नजर आएंगी। यह यश राज फिल्म्स की मूवी है जिसमें आलिया के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। वहीं इनके अलावा बॉबी देओल भी होंगे।

वहीं अनिल की बात करें तो वह फिल्म किंग में नजर आएंगे जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। वैसे अनिल, आलिया की फिल्म अल्फा में भी नजर आएंगे।

वरुण धवन की बात करें तो वह है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे। इसमें वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।