भारत की पहली BAFTA विनर 'बूंग' दोबारा थिएटर पर होगी रिलीज, जानें कब दे रही थिएटर में दस्तक
बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बूंग का नया पोस्टर रिलीज हुआ है और इसके साथ ही मूवी की रिलीज डेट भी अनाउंस की है जब मूवी दोबारा रिलीज हो रही है थिएटर में।

बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म, एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की 'बूंग', अब 6 मार्च को थिएटर्स में फिर से रिलीज होने जा रही है और मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए एक नया पोस्टर लॉन्च किया है। बता दें कि फिल्म ने हाल ही में लंदन में 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म की कैटेगरी में सम्मान जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
नया पोस्टर शेयर की अनाउंसमेंट
बूंग ने जूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच और आर्को जैसी बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों को पछाड़कर यह जीत हासिल की, जो ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा पल है। मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एक मासूमियत की जर्नीऔर प्यार। देखें भारत की पहली बाफ्ता अवॉर्ड विनिंग फिल्म सिनेमा में आ रही है 6 मार्च को।’
क्या है फिल्म की कहानी
बता दें कि लक्ष्मीप्रिया देवी की लिखी और डायरेक्ट की हुई फिल्म 'बूंग' की कहानी एक छोटे से लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को एक तोहफे से सरप्राइज देने का प्लान बनाता है। अपनी मासूमियत में, वह मानता है कि अपने गैर-हाजिर पिता को वापस घर लाना सबसे खास तोहफा होगा। पिता की तलाश में बूंग की दुनिया बिखर जाती है, लेकिन आखिर में एक यादगार तोहफा मिलता है।
कब देखेंगे आप फिल्म
वर्ल्डवाइड तारीफ पाने और भारत के लिए बाफ्टा जैसा बड़ा सम्मान लाने के बाद, 'बूंग अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है और 6 मार्च को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।
बंगू फिल्म की पूरी कास्ट
बूंग फिल्म में गुनगुन किपगेन, बाला हिजम, एंगोम सनामतुम, विक्रम कोच्चर अहम किरदार में हैं। वहीं लक्ष्मीप्रिया देवी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसे लिखा है। वहीं एक्सल एंटरटेनमेंट ने मूवी को प्रोड्यूस किया है जिसके ओनर फरहान अख्तर हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


