Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIND vs PAK T20 amitabh bachchan preity zinta varun dhawan congratuate team win over pakistan
IND vs PAK T20: अमिताभ बच्चन ने हार के डर से बंद कर दिया था टीवी, प्रीति जिंटा समेत सेलेब्स ने दी जीत की बधाई

IND vs PAK T20: अमिताभ बच्चन ने हार के डर से बंद कर दिया था टीवी, प्रीति जिंटा समेत सेलेब्स ने दी जीत की बधाई

संक्षेप:

  • टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी हुए खुश. पप्रीति जिंटा ने टीम को दी बधाई, वरुण धवन ने ऐसे जताई खुशी।

Jun 10, 2024 09:20 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रविवार रात अमेरिका के न्यूयॉर्क में इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुआ टी-20 वर्ल्ड कप मैच हमेशा के लिए यादगार बन गया। टीम इंडिया 20 ओवर में सिर्फ 119 रन ही बना सकी। 13 रन बना कर कैप्टेन रोहित शर्मा और 4 रनों पर विराट कोहली पवेलियन लौट गए थे। दूसरी तरफ पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली थी। ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं थी कि टीम इंडिया जीत पाएगी। अमिताभ बच्चन ने तो अपने ट्वीट में बताया कि हार न देखनी पड़े इसलिए उन्होंने टीवी बंद कर दिया था। लेकिन बाद में जो हुआ वो न्यूयॉर्क के स्टेडियम में बैठी ऑडियंस याद रखेगी। गेम पलट गया और इंडिया के हाथ बड़ी जीत लगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेलेब्रिटी ने जताई जीत पर खुशी

पाकिस्तान के साथ हुए मुश्किल मुकाबले में टीम इंडिया 6 रनों से जीत गई। इस जीत का श्रेय बॉलर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंडया की कमाल की गेंदबाजी से हुआ। बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और विकेट भी लिए। वहीं हार्दिक ने भी सधी हुई गेंदबाजी कर पाकिस्तान को गेम में वापस लौटने का मौका नहीं दिया। अब इस जीत पर अमिताभ बच्चन, प्रीति जिंटा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, विजय वर्मा ने जीत पर अपना रिएक्शन दिया है।

अमिताभ बच्चन का ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'अरे बाप रे बाप ! Ind v Pak खेला देख रहे थे, और बीच में बंद कर दिया TV, क्योंकि लगा हार तो रहे हैं हम ! लेकिन अभी अचानक इंटरनेट देखा और हम जीत गए।'

प्रीति जिंटा ने जसप्रीत बुमराह को दी बधाई

प्रीति जिंटा ने जीत का श्रय जसप्रीत बुमराह को देते हुए लिखा, 'वाह क्या मैच था, टीम इंडिया ने क्या वापसी और क्या लड़ाई की है। 119 रनों का बचाव करने के लिए टीम इंडिया को पूरे नंबर्स। खासतौर पर बॉलिंग यूनिट से जसप्रीत बुमराह की ऐसी शानदार परफॉरमेंस के लिए। मज़ा आ गया।'

team india

सेलेब्स ने शेयर की स्टोरी

नए पापा बने वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ये तस्वीर शेयर की है। जीत का जश्न सिद्धार्थ मल्होत्रा, शनाया कपूर, अनन्या पांडे ने भी मनाया। एक्टर्स ने जीत की ये तस्वीरें शेयर की हैं।जिंटा ने

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।