इम्तियाज अली ने मैं वापस आऊंगा को बताया गदर और लगान का बच्चा, बोले- इसमें कुछ तो...
इम्तियाज अली इन दिनों फिल्म मैं वापस आऊंगा की सक्सेस से काफी खुश हैं। उन्होंने अब फिल्म को लेकर बात की और साथ ही फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स पर भी अपना रिएक्शन दिया।

इम्तियाज अली इन दिनों अपनी फिल्म मैं वापस आऊंगा की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है और सभी उसकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में शरवरी वाघ, वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह अहम किरदार में हैं। अब फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स पर इम्तियाज ने अपना रिएक्शन दिया है। इसके अलावा उन्होंने शरवरी और वेदांग के बीच के कम्पैरिजन पर भी बात की।
दोनों एक्टर्स के कम्पैरिजन में बोले
इम्तियाज ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, ‘एक्टिंग, बॉक्सिंग की तरह नहीं होती है। यह कोई कॉम्पटीशन नहीं है। लोग एक-दूसरे के साथ एक्टिंग करते हैं ना कि एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं। दोनों एक्टर्स की तारीफ हो रही है। कुछ को वेदांग का ज्यादा ज्यादा अच्छा लगा तो कुछ तो शरवरी का। लेकिन बतौर डायरेक्टर मुझे उन दोनों के साथ के सीन काफी अच्छे लगे। मैंने इनसे अच्छी को एक्टर्स की टीम नहीं देखी अपने करियर में। शरवरी और वेदांग हमेशा बतौर टीम एक-दूसरे के साथ थे।’
मैं वापस आऊंगा को बताया गदर और लगान का बच्चा
इम्तियाज ने आगे कहा, ‘इसमें कुछ तो जादुई है। मैं वापस आऊंगा, गदर और लगान का बच्चा है। इसका वैसा ही पीरियड और इतिहास है जैसे उन 2 फिल्मों का था। मैं दोनों फिल्मों गदर और लगान की टीम और मेकर्स को बधाई देता हूं।’
बता दें कि मैं वापस आऊंगा में गदर की तरह की 1947 पार्टिशन और उस वक्त के हुए दंगों पर आधारित है। वहीं लगान 1893 ब्रिटिश रूल के दौरान का है।
वेदांग ने कहा था यह फिल्म स्पेशल है
बता दें कि दोनों एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस को शुक्रिया कहा था। वेदांग ने लिखा था, मैं वापस आऊंगा एक ऐसी फिल्म है जिसने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया। मैंने इससे जो सीखा वो ये कि मैं बतौर आर्टिस्ट ग्रो कर रहा हूं और उससे भी ज्यादा बतौर इंसान। इम्तियाज अली थैंक्यू मुझे इस जर्नी में लेने के लिए और आपका कीनू बनने के लिए। धन्यवाद नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, ए आर रहमान, इरशाद कामिल और शरवरी जैसे आर्टिस्ट के साथ कोलैब्रेट करने के लिए। यह फिल्म मेरे लिए बहुत स्पेशल है और इसका हिस्सा होकर मैं काफी शुक्रगुजार फील कर रहा हूं।
शरवरी ने फिल्म का हिस्सा बनने पर जताई थी खुशी
वहीं शरवरी ने लिखा था, ‘मुझे नहीं पता इससे ज्यादा अच्छी फीलिंग अगर कोई हो सकती है तो। जो मैसेज आ रहे हैं, जो वीडियोज आ रहे हैं और जो आंसू दिख रहे हैं और जो प्यार दिख रहा है, ये सब देखकर मेरे आंसू निकल गए हैं। हर एक्टर का ऐसा सपना होता है कि किसी ऐसी स्टोरी का हिस्सा होना जो लोग सालों तक याद रखें। थैंक्यू इतना प्यार देने के लिए।’
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मैं वापस आऊंगा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड अभी 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


