शाहरुख-सलमान-आमिर को लेकर ये क्या कह गए इमरान, बोले- इन्हें अपनी उम्र के हिसाब से..
इमरान खान का कहना है कि तीनों खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर को अपनी उम्र के हिसाब से रोल करने चाहिए। उनका यह स्टेटमेंट वायरल हो रहा है।

इमरान खान बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों वह खुलकर इंटरव्यूज दे रहे हैं। अब इमरान का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को अपनी उम्र के हिसाब से किरदार करन चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के युवा दर्शक उन कलाकारों से ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं जो उनकी अपनी उम्र और अनुभवों को दर्शाते हैं।
शोशा को दिए इंटरव्यू में इमरान से बॉलीवुड के तीनों खान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन्हें अपने उम्र के हिसाब से रोल चुनने चाहिए।
क्या बोले इमरान खान
इमरान ने कहा, ‘हर आदमी की तरह एक्टर्स की भी उम्र होती है। कभी ऐसा समय आता है जब आप बतौर लीडिंग मैन काम करते हैं और फिर ऐसी उम्र आती है जब आप वही रोल नहीं कर पाते हैं। तीनों खान अपने 60 की उम्र में बेहतर हैं। उन्होंने 30 सालों तक स्टारडम का एक्सपीरियंस किया है - जिसकी कल्पना करना या जिसकी बराबरी करना मुश्किल है।’
दर्शक किरदार से जुड़ते हैं
इमरान ने आगे कहा, ‘आपके स्टारडम में भी बदलाव आना शुरू हो जाता है क्योंकि अब आपके पास एक ऐसा दर्शक है जो आपको जानता है और आपके साथ-साथ बड़ा हो रहा है। फिर एक पूरी नई युवा पीढ़ी आती है जो उम्र और अनुभव में अपने करीब के लोगों से जुड़ना शुरू कर देती है। जब हम फिल्म और शो देखते हैं, हम खुद को उस स्टोरी और किरदार में देखते हैं। आप उनसे ही कनेक्ट कर राते हो जो आपकी उम्र के होते हैं। यंग जनरेशन शायद वो स्टोरी ना देखें जिसमें 70 साल का आदमी रोमांस कर रहा है।’
इमरान कर रहे कमबैक
इमरान के बारे में बता दें कि वह अब अधूरे हम अधूरे तुम के जरिए वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। इमरान लास्ट फिल्म कट्टी-बट्टी में नजर आए थे जिसमें उनके साथ कंगना रनौत लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली भी नहीं थी।
अब अधूरे हम अधूरे तुम की बात करें तो इसे दानिश अस्लाम डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म से पहले इमरान ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई हैप्पी पटेल फिल्म में कैमियो भी दिया है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


