आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ तक, भारत में विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते ये सितारे

लाइव हिन्दुस्तान
share

इमरान खान को भारत छोड़कर जाने का नोटिस इसलिए मिला है क्योंकि उन्होंने प्रोटेसट में हिस्सा लिया था। आज हम आपको 7 और ऐसे एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जो बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने चेहरे हैं, लेकिन इनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।

Actors who do not have Indian Citizenship
इन सितारों के पास नहीं भारतीय नागरिकता

अभिनेता इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर इमरान खान के इस एक्शन की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन अब इसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की वजह से इमरान खान को मुंबई छोड़कर जाने का नोटिस मिला है। दरअसल, इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं है और वो भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सकते। आज हम आपको ऐसे 7 और एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है और वो भारत में होने वाले किसी भी प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।

1. आलिया भट्ट

भारत की टॉप हीरोइनों में गिनी जाने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। दरअसल, उनकी मां सोनी राजदान का जन्म ब्रिटेन के बर्मिंघम में हुआ था। इसी वजह से आलिया भट्ट के पास भी ब्रिटिश नागरिकता है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की थी।

आलिया भट्ट

2. कटरीना कैफ

एक था टाइगर एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज भले ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हों, लेकिन कटरीना के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था। वह ब्रिटिश नागरिक हैं। कटरीना कैफ ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म बूम से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

कटरीना कैफ

3. कल्कि

गली बॉय, जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस कल्कि का जन्म पुडुचेरी में हुआ था। उनके माता-पिता फ्रांसीसी मूल के हैं और कल्कि के पास फ्रांस की नागरिकता है। कल्कि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका फ्रांसीसी पासपोर्ट उन्हें अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में सुविधा देता है।

कल्कि

4. जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडीज एक श्रीलंकाई अभिनेत्री और मॉडल हैं जो बॉलीवुड में अपने शानदार काम के लिए जानी जाती हैं। वो साल 2009 से रोजगार वीजा (Employment Visa) पर भारत में रह रही हैं। उनके पिता श्रीलंकाई और माता मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को मनामा, बहरीन में हुआ था।

5. सनी लियोनी

सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। उनका जन्म सर्निया, ओंटारियो, कनाडा में हुआ था। सनी के पास कनाडा और अमेरिका की नागरिकता और पासपोर्ट है। भारत में ओवरसीज सिटीजनशिप (OCI) या वर्क वीजा पर काम करती रही हैं।

6. नरगिस फाखरी

फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली नरगिस फाखरी अमेरिकी नागरिक हैं। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1979 को न्यूयॉर्क सिटी (क्वींस), अमेरिका में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद फाखरी पाकिस्तानी मूल के थे और उनकी मां मारिया फाखरी चेक गणराज्य से हैं।

7. नोरा फतेही

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के पास कनाडा की नागरिकता है। उनका जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो, कनाडा में हुआ था। नोरा फतेही को इंडस्ट्री में असली पहचान साल 2015 में 'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद मिली थी। नोरा साल 2014 में भारत आई थीं।

इन सितारों के पास भारत की नागरिकता नहीं है और ये सितारे भारत में हो रहे किसी भी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। अगर ये सितारे किसी भी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनते हैं तो उनके खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत एक्शन हो सकता है।

क्या है इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट?

इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट को भारत में 1 सितंबर 2025 से लागू हुआ। ये कानून तय करता है कि कोई विदेशी नागरिक भारत में कितने समय तक रह सकता है। उसे भारत में किन दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा और उसे किन नियमों का पालन करना होगा। कानून में नियम तोड़ने पर अपराध के अनुसार अलग-अलग सजा का प्रावधान है, जिसमें डिपोर्ट करने से लेकर 3 से 5 और उससे अधिक तक की जेल का प्रावधान है।

क्या है ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड?

वहीं, जिन एक्टर्स के पास भारतीय नागरिकता नहीं है, उन्हें फिल्मों और मनोरंजन उद्योग में काम करने के लिए भारतीय नियमों के अनुसार विशेष वीजा या OCI (Overseas Citizen of India) कार्ड दिया जाता है। जिन विदेशी कलाकारों का संबंध भारत से रहा है या जिन्होंने भारतीय नागरिक से विवाह किया है, वे OCI कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओसीआई कार्ड धारकों को भारत में बिना बार-बार वीजा बदले आने, रहने, काम करने और व्यवसाय या निवेश करने की विशेष छूट मिलती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआलिया भट्ट से लेकर कैटरीना तक, भारत में विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते ये सितारे