IMDb की टॉप 10 की लिस्ट में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का नाम, जानिए नंबर 1 पर किसने बनाई जगह

Feb 09, 2026 01:38 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

IMDb ने पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ के एक्टर्स ने अपनी जगह बनाई है। आइए आपको बताते हैं कि नंबर 1 पर किसने कब्जा किया है।

IMDb की टॉप 10 की लिस्ट में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का नाम, जानिए नंबर 1 पर किसने बनाई जगह

भारतीय बॉक्स ऑफिस, फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अब IMDb पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) का डंका बज रहा है। दरअसल, IMDb ने 'पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज' की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ‘धुरंधर’ की स्टार कास्ट और क्रू ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा जमा लिया है। सबसे चौंकाने वाला नाम साउथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन का है।

नंबर 1 पर किसने बनाई जगह

फिल्म 'धुरंधर' में 'यलीना' के किरदार निभाकर फेम हासिल करने वालीं साउथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इस लिस्ट में नंबर वन पर जगह बनाई है। वहीं रणवीर सिंह दूसरे नंबर पर हैं।

धुरंधर

आदित्य धर और अक्षय खन्ना का दबदबा

सिर्फ कलाकार ही नहीं, बल्कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर भी इस लिस्ट में 6वें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, फिल्म के विलेन 'रहमान डकैत' यानी अक्षय खन्ना को 7वीं रैंक मिली है।

सनी देओल भी हैं इस लिस्ट में

इस हफ्ते की लिस्ट में सिर्फ 'धुरंधर' ही नहीं, बल्कि हालिया रिलीज हुई अन्य फिल्मों के सितारे भी चमक रहे हैं:

सनी देओल (5वीं रैंक): फिल्म 'बॉर्डर 2' की भारी सफलता के बाद सनी देओल का जलवा बरकरार है।

मल्लिका प्रसाद (9वीं रैंक): 'मर्दानी 3' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के जरिए मल्लिका ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

जोया अफरोज (4थी रैंक) और समारा तिजोरी (5वीं रैंक): 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' और 'दलदल' जैसी डिजिटल रिलीज की वजह से ये अभिनेत्रियां भी ट्रेंड में हैं।

बॉर्डर 2

कैसी तैयार की गई है ये लिस्ट?

ये लिस्ट किसी जूरी ने नहीं बनाई है। इस लिस्ट को दुनिया भर के 200 मिलियन से ज्यादा विजिटर्स के डेटा पर तैयार किया गया। जो सितारे IMDb ऐप और वेबसाइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं, वे इस रैंकिंग में ऊपर आते हैं।

‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ का कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ ने 17 दिनों में 309.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 838 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘बॉर्डर 3’ और ‘धुरंधर 2’ हुई कन्फर्म

‘धुरंधर 2’ 17 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं मेकर्स ने ‘बॉर्डर 3’ कन्फर्म की है। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।