Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIMDB Top 10 Movies Of 2025 And Where To Watch Them On OTT Saiyaara Chhaava coolie
2025 IMDb की लिस्ट में इन 10 फिल्मों ने बनाई जगह, छावा-कांतारा को पछाड़ नंबर 1 पर ये मूवी

2025 IMDb की लिस्ट में इन 10 फिल्मों ने बनाई जगह, छावा-कांतारा को पछाड़ नंबर 1 पर ये मूवी

संक्षेप:

इस साल यानी 2025 में कई शानदार और बिग बजट फिल्में रिलीज हुईं। ऐसे में साल खत्म होते-होते ये जान लेते हैं कि इस साल IMDb पर कौन सी टॉप 10 फिल्में रहीं। IMDb ने साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है।

Dec 10, 2025 05:04 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2025 जाने को है। इस साल कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। कई फिल्मों ने बॉक्स को फाड़कर रख दिया तो कई फिल्में ऐसी रहीं जो कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। तो चलिए साल खत्म होते-होते ये जान लेते हैं कि इस साल IMDb पर कौन सी टॉप 10 फिल्में रहीं। IMDb ने साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
सैयारा

सैयारा

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सैयारा है। मोहित सूरी की ये फिल्म के साथ अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की।

महावतार नरसिम्हा

साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक महावतार नरसिम्हा है। आईएमडीबी की लिस्ट में ये दूसरे नंबर पर है। एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

छावा

छावा

विकी कौशल की फिल्म 'छावा' तीसरे नंबर पर है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाया।

कांतारा: अ लेजेंड चैप्टर 1

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि कई बड़ी फिल्में इसके आगे फीकी नजर आईं। ये फिल्म आईएमडीबी की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर देख सकते हैं।

कूली

सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कूली' 400 करोड़ के बजट में बनी है। इस मूवी ने लिस्ट में पांचवें नंबर पर जगह बनाई है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ (फिलहाल हिंदी नहीं) में स्ट्रीम हो चुकी है।

ड्रैगन

अनुपमा परमेश्वरन और प्रदीप रंगनाथन स्टारर रिटर्न ऑफ द ड्रैगन फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है. अश्वथ मारिमुथु के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 21 फरवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी । लिस्ट ये मूवी छठे नंबर पर है।

सितारे जमीन पर में आमिर खान

सितारे जमीन पर

आमिर खान की सितारे जमीन पर एक शानदार फिल्म में है। निर्देशक आर एस प्रसन्ना की सितारे जमीन पर आईएमडीबी की लिस्ट में सातवें नंबर पर है।

देवा

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' लिस्ट में आठवें पर है। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।

रेड 2

रेड 2

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। आईएमडीबी पर ये मूवी नवें पर है। इसमें उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

लोका चैप्टर 1: चंद्र

लिस्ट में लोका चैप्टर 1: चंद्रा दसवें पर हैं। मलयालम भाषा की ये मूवी सुपरहीरो पर बेस्ड है। लोका चैप्टर डोमिनिक अरुण द्वारा निर्देशित और दुलकर सलमान द्वारा निर्मित है, जिसमें कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका में हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।