ना रामायण, ना जेलर 2... फैंस को इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर का इंतजार, ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

लाइव हिन्दुस्तान
share

आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में एक राजस्थानी फिल्म ने रामायण और जेलर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। हम जिस राजस्थानी फिल्म की बात कर रहे हैं उसके ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। 

Most anticipated Indian movies and shows
आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट

आनेवाले महीनों में कुछ शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज में फैंस को किसका सबसे ज्यादा इंतजार है, इसकी एक लिस्ट आईएमडीबी ने जारी की है। आईएमडीबी की इस लिस्ट में एक राजस्थानी फिल्म ने रामायण और जेलर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

कैसे तय होती है आईएमडीबी की लिस्ट?

आईएमडीबी की ये लिस्ट इन फिल्मों और सीरीज के टाइटल पेज पर आनेवाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। आज यानी 12 अक्टूबर को इस लिस्ट में नंबर 1 पर राजस्थानी फिल्म धूड़ है।

आईएमडीबी टॉप 5 मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्में

आईएमडीबी की इस लिस्ट के मुताबिक, नंबर 1 पर राजस्थानी फिल्म धूड़ है, दूसरे पर एम्परर वर्सेस शरत चंद्रा है। तीसरे पर दशमी, चौथे पर रामायण और 5वें पर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 है।

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी ये फिल्म, एक हत्या से बिखर जाता है पूरा परिवार, IMDb पर मिली 7.1 की रेटिंग

कब रिलीज होगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर धूड़

राजस्थानी फिल्म धूड़ की बात करें तो ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धूड़ के नाम एक खास रिकॉर्ड भी है। ये पहली राजस्थानी फिल्म है जो पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

इंटरनेट पर छाया फिल्म का ट्रेलर

इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। ट्रेलर को देखने के बाद ही लोगों ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। धूड़ के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी 90 के दशक के राजस्थान को दिखाएगी। फिल्म के ट्रेलर से समझ आता है कि इस फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस, धोखा और लालच देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: मस्ट वॉच है 8.2 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म, 13 साल बाद ओटीटी पर हुई है रिलीज

ट्रेलर देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

यूट्यूब पर इस फिल्म के ट्रेलर को अबतक 3.1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने फिल्म को लेकर पॉजिटिव बातें की हैं। एक यूजर ने लिखा- रोंगटे खड़े कर दिए सर। ट्रेलर से साफ है कि थिएटर में आग लगने वाली है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ट्रेलर ने मूवी को लेकर हमारी उत्सुकता बढ़ा दी, कब आएगी 23 अक्टूबर? एक ने लिखा- अब ये हुई न कुछ बात। एक ने लिखा- भाईसाहब, ये तो एक नंबर लग रही है। आशा करता हूं फिल्म को वो पहचान मिले, जिसकी वो हकदार है।

धूड़ के बारे में

धूड़ की बात करें तो इस फिल्म में विवेक पारेख, प्रवीण चौधरी, यशपाल शर्मा, अल्का अमीन और भवानी सिंह चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को आनंद सिंह चौहान ने डायरेक्ट किया है और लिखा है। वहीं, मेहुल सुरती ने फिल्म के संगीत को तैयार किया है।

ये भी पढ़ें: 42 साल पहले जिस घटना ने ली करीब 15,000 मासूमों की जान, 2023 में उसी पर बनीं सीरीज, 8.4 है IMDb रेटिंग

लिस्ट में शामिल अन्य फिल्मों के बारे में

एम्परर वर्सेस शरत चंद्र: ये एक आगामी बंगाली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

दशमी: ये एक मराठी थ्रिलर फिल्म है जो 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म को योगेश भोसले ने डायरेक्ट किया है।

रामायण: लिस्ट में चौथे नंबर की फिल्म रामायण की बात करें तो ये फिल्म नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की है। फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

जेलर 2: जेलर 2 की बात करें तो इस फिल्म में रजनीकांत रिलीज होगी। जेलर 2 साल 2023 में आई फिल्म जेलर का ही सीक्वल है। इस फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडना रामायण, ना जेलर 2... फैंस को इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर का इंतजार