धुरंधर 2 से ज्यादा फैंस को इन दो फिल्मों का इंतजार, 19 मार्च को रिलीज हो रहीं 3 मूवीज
IMDb Most Anticipated Films: आईएमडीबी ने उन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जारी की है जिसका इंतजार आप बेसब्री से कर रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर यश की टॉक्सिक है।

आज यानी सोमवार को हम आपको आईएमडीबी की लिस्ट में शामिल उन फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं जिनका फैंस तो बेसब्री से इंतजार है। इस लिस्ट में फरवरी और मार्च में रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम शामिल हैं। यह लिस्ट रियल टाइम पॉपुलैरिटी पर बनाई जाती है, जिसका कैलकुलेशन आईएमडीबी पर इन फिल्मों और सीरीज टाइटल्स के पेजव्यूज की संख्या के आधार पर किया जाता है। आईएमडीबी की लिस्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से लेकर यश की टॉक्सिक शामिल हैं।
टॉक्सिक: लिस्ट में पहले नंबर पर यश की फिल्म टॉक्सिक है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नयनतारा और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। यश की टॉक्सिक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आया है।
द केरल स्टोरी 2: लिस्ट में दूसरे नंबर पर कामाख्या नारायण सिंह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 है। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसे कलाकार नजर आए थे।
धुरंधर 2: द रिवेंज: लिस्ट में तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का पार्ट 2 है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और यामी गौतम जैसे स्टार्स नजर आएंगे। धुरंधर पार्ट 2 में यामी गौतम का सिर्फ कैमियो होने की खबर है। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। धुरंधर का पार्ट 1 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। अब धुरंधर को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
थाई किझावी: लिस्ट में चौथे नंबर पर तमिल भाषा की कॉमेडी फिल्म थाई किझावी है। फिल्म को शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यूथ: लिस्ट में तमिल भाषा की कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म यूथ है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को तीन डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। इन डायरेक्टर्स के नाम हैं- प्रदीप देवकुमार, केन करुणास और जोशुआ विलियम्स। फिल्म में केन करुणास और अनिष्मा अनिल कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विष्णु विन्यासम: लिस्ट में छठे नंबर पर तेलुगू भाषा की फिल्म विष्णु विन्यासम है। फिल्म को यदुनाथ मारुती राव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को मुर्ली शर्मा, श्री विष्णु और नयन सारिका जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीजल होगी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


