इन 10 फिल्मों और सीरीज का फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार, 24 जुलाई को रिलीज हो रहीं 4
Most Anticipated Films: फैंस को किन फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार है, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। साथ ही, हम आपको इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट बता रहे हैं।

आईएमडीबी ने उन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट को अपडेट किया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये लिस्ट आईएमडीबी के इन फिल्मों के टाइटल पेज पर आनेवाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज।
टॉक्सिक
लिस्ट में पहले नंबर पर यश की फिल्म टॉक्सिक है। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। टॉक्सिक एक एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म का जब फर्स्ट टीजर रिलीज हुआ था, फिल्म को उसके बोल्ड सीन्स के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
जन नायगन
लिस्ट में दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म जन नायगन है। फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म थलापति विजय की आखिरी फिल्म होगी। फिल्म पहल 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसरशिप में फंसे होने की वजह से फिल्म को रिलीज डेट नहीं मिल पाई थी।
जीडीएन
लिस्ट में तीसरे नंबर पर आर माधवन और कृष्णकुमार रामकुमार की फिल्म जीडीएन है। यह एक बायोग्राफिक्ल ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आवारापन 2
लिस्ट में चौथे नंबर पर इमरान हाशमी की रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म आवारापन 2 है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
डीसी
लिस्ट में 5वें नंबर पर डार्क रोमांटिक ड्रामा फिल्म डीसी है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
आदर्श बाल विद्यालय
लिस्ट में छठे नंबर पर आदर्श बाल विद्यालय सीरीज है। सीरीज 24 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म में के के मेनन और अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगी।
उत्तर दा पुत्तर
लिस्ट में 7वें नंबर पर अन्नु कपूर, नितिन अरोड़ा, पवन मल्होत्रा और सुमित गुलाटी जैसे एक्टर्स की फिल्म उत्तर दा पुत्तर है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इंद्रजाल
लिस्ट में 8वें नंबर पर महेश निकम और शनाया त्रिपाठी की मिसट्री थ्रिलर फिल्म इंद्रजाल है। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कारगिल वॉर
लिस्ट में 9वें नंबर पर जिम्मी शेरगिल और अभय वर्मा की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर है। ये सीरीज 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मुसाफिर कैफे
लिस्ट में 10वें नंबर पर विक्रांत मैसी की रोमांटिक सीरीद मुसाफिर कैफे है। फिल्म 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


