
Ikkis X Review: अमिताभ के नाती अगस्त्य ने जीता दिल, धर्मेंद्र को देख हुए भावुक, 'इक्कीस' को लोगों ने कहा- मास्टरपीस
फिल्म 'इक्कीस' सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है, जो साल 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हो गए थे। अरुण का रोल 'इक्कीस' में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने निभाया है। मूवी में अगस्त्य के अलावा जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं।
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में उनके निधन के बाद उनके चाहने वालों को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब धर्मेंद्र की 'इक्कीस' मूवी आज यानी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है, जो साल 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हो गए थे। अरुण का रोल 'इक्कीस' में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने निभाया है। मूवी में अगस्त्य के अलावा जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। मूवी में जयदीप ने, पाक अफसर ब्रिगेडियर ख्वाजा मोहम्मद नसीर के रोल में हैं। ख्वाजा ने ही अरुध को शहीद किया था। ऐसे में अब श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी 'इक्कीस' के रिव्यूज आने शुरू हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं नेटिजेंस ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
'इक्कीस' को लेकर आए ऐसे रिक्शन
'इक्कीस' देखने के बाद नेटिजेंस ने X पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। कई नेटिजेंस ने मूवी को मास्टरपीस बताया, तो कई ने अगस्त्य की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। वहीं दर्शक धर्मेंद्र को स्क्रीन पर देखकर भावुक हो गए। डायरेक्टर श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' को लेकर जबरदस्त रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं नेटिजेंस ने अगस्त्य नंदा और बाकी स्टार्स की परफॉर्मेंस को लेकर क्या कहा?
कौन थे अरुण खेत्रपाल कौन थे?
आपको बता दें कि डायरेक्टर श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है। अरुण के मरणोपरांत मात्र 21 साल की उम्र में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। अरुण ये सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय सैनिक थे। शहीद होते-होते भी अरुण खेत्रपाल ने दुश्मन देश के 10 टैंकों को उड़ा दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी खुद पाक आर्मी के ब्रिगेडियर ख्वाजा मोहम्मद नसीर ने अरुण के पिता के सामने कबूल किया था कि उनके बेटे की वजह से पाकिस्तान हारा था।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




