इक्कीस के डायरेक्टर श्रीराम राघवन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, पहले पर 8.2 रेटिंग वाली ये मूवी
फिल्ममेकर श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस हाल ही में रिलीज हुई है। उनकी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिव्यूज मिले हैं। इस बीच जानते हैं श्रीराम राघवन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के नाम।
फिल्ममेकर श्रीराम राघवन का नाम इंडस्ट्री के शानदार डायरेक्टर्स में शामिल है। हाल ही में उनकी फिल्म इक्कीस रिलीज हुई है। इक्कीस सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। इक्कीस को सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिव्यूज मिले हैं। श्रीराम राघवन की इक्कीस के बीच हम आपको उनकी बाकी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। श्रीराम राघवन की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में लिस्ट में पहले नंबर पर आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।
पहले नंबर पर आयुष्मान खुराना की फिल्म
boxofficeindia.com के मुताबिक, आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तबु की क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म अंधाधुन नंबर 1 पर है। इस फिल्म ने भारत में 73.37 करोड़ (नेट ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई थी।
बदलापुर
लिस्ट में दूसरे नंबर पर वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और यामी गौतम की फिल्म बदलापुर है। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म ने भारत में 49.62 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी।
एजेंट विनोद
लिस्ट में तीसरे नंबर पर सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म एजेंट विनोद है। फिल्म ने भारत में 43 करोड़ 95 लाख 50 हजार की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.3 है।
एक हसीना थी
लिस्ट में चौथे नंबर पर उर्मिला मातोंडकर की फिल्म एक हसीना थी। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 4.64 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।
जॉनी गद्दार
लिस्ट में 5वें नंबर पर साल 2007 में आई फिल्म जॉनी गद्दार है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने भारत में 4.05 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।
आईएमडीबी की मानें तो श्रीराम राघवन को कुल 19 अवॉर्ड्स मिले हैं। इन अवॉर्ड्स में दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 5 अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉर्ड्स, तीन नेशनल अवॉर्ड्स (अंधाधुन के लिए) शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




