Ikkis Box Office : तीसरे दिन इक्कीस ने कार्तिक की मूवी को पछाड़ा, धुरंधर से वहीं…
इक्कीस फिल्म से सबको काफी उम्मीद है और सब इसको लेकर इमोशनल भी हैं क्योंकि यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे ही मिले हैं।

अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन जहां 7 करोड़ कमाए, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी। शनिवार को हालांकि फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया है क्योंकि वीकेंड है। अब रविवार में भी फिल्म से अच्छी उम्मीद है।
कितनी हुई अब तक की कमाई
शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ कमाए हैं। तो पहले दिन 7, दूसरे दिन 3.5 और तीसरे दिन की कमाई को मिलाकर मूवी ने अब तक 15.15 करोड़ की कमाई कर ली है। रविवार को फिल्म की कमाई से अच्छी उम्मीद है।
कार्तिक-अन्नया की फिल्म को पछाड़ा
वैसे इस कमाई के साथ फिल्म ने शनिवार को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी को पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने शनिवार को 0.65 करोड़ कमाए हैं।
धुरंधर से रह गई पीछे
हालांकि धुरंधर से मूवी पीछे ही है। शनिवार को धुरंधर ने अपने 30वें दिन 11.75 करोड़ की कमाई की है।
अगस्त्य-सिमर का डेब्यू और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
इक्कीस की बात करें तो श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस मूवी से अगस्त्य का थिएटर डेब्यू हो रहा है। वहीं सिमर भाटिया की भी यह पहली फिल्म है जो अक्षय कुमार की भांजी हैं।
वहीं धर्मेंद्र की यह आखिरी मूवी है। वह इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया। फैंस इस फिल्म के जरिए धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने जा रहे हैं।
पहले यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया और 1 जनवरी यानी नए साल के मौके पर मूवी को रिलीज किया गया। देओल परिवार भी इस फिल्म से इमोशनली काफी जुड़े हैं और इसकी स्क्रीनिंग में भी पिता के लिए आए थे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




