Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIkkis Box Office Day 1 Agastya Nanda Enters Top 5 Debut Openings By A Male Actor Leave Ranbir Kapoor Behind
इक्कीस के पहले दिन कमाई से अगस्त्य ने किया कमाल, इस मामले में रणबीर को भी छोड़ा पीछे

इक्कीस के पहले दिन कमाई से अगस्त्य ने किया कमाल, इस मामले में रणबीर को भी छोड़ा पीछे

संक्षेप:

फिल्म इक्कीस के जरिए अगस्त्य नंदा ने थिएटर डेब्यू किया है। वैसे तो वह इससे पहले जोया अख्तर की द आर्चीज में काम कर चुके हैं, लेकिन वो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। थिएटर पर रिलीज होने वाली यह अगस्त्य की पहली फिल्म है।

Jan 02, 2026 07:21 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस से थिएटर में डेब्यू किया है। फिल्म में अगस्त्य के साथ सिमर भाटिया भी हैं। सिमर, अक्षय कुमार की भांजी हैं और उनकी भी यह डेब्यू फिल्म है। अब फिल्म रिलीज होते ही अगस्त्य ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में रणबीर कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बनाया अगस्त्य ने रिकॉर्ड

इक्कीस ने पहले दिन 7.5 करोड़ की कमाई की है। एक डेब्यू एक्टर के लिए यह अच्छी शुरुआत है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस कमाई के साथ अगस्त्य टॉप 10 डेब्यू इन बॉलीवुड( साल 2010 से ) की लिस्ट में चौथे नंबर पर आए हैं।

देखें पूरी टॉप 10 लिस्ट

पहले नंबर पर इस लिस्ट में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा है 21.25 करोड़ के साथ।

दूसरे नंबर पर है कपिल शर्मा की पहली फिल्म किस किसको प्यार करूं जिसने पहले दिन 10.15 करोड़ कमाए थे।

तीसरे नंबर पर साल 2018 में रिलीज हुई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क है 8.71 करोड़ के साथ।

चौथे नंबर पर इक्कीस है 7 करोड़ के साथ।

5वें नंबर पर आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म है स्टूडेंट ऑफ द ईयर 7.4 करोड़ के साछय़

इसके बाद आती है सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी की मूवी हीरो 6.85 करोड़ के साथ।

7वें नंबर पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती है 6.50 करोड़ के साथ।

8वें नंबर पर सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव की फिल्म काय पो चे है 4.50 करोड़ के साथ।

9वें नंबर पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म है इश्कजादे 4.06 करोड़ के साथ।

10वें नंबर पर तड़प है जिसके जरिए अहान शेट्टी ने डेब्यू किया था। इस फिल्म ने 4.-5 करोड़ रुपये कमाए थे।

रणबीर कपूर को छोड़ा पीछे

वैसे बता दें कि इसी के साथ अगस्त्य ने चाचू रणबीर कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है। रणबीर कपूर की पहली फिल्म सावरिया थी और उस फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें:अमिताभ के नाती अगस्त्य ने जीता दिल, धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

इक्कीस के बारे में बता दें कि इसमें अगस्त्य और सिमर के अलावा धर्मेंद्र भी हैं। धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म है। वह इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले उनका निधन हो गया।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।