Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIkkis Box Office Collection Dharmendra Film Total Earn 26 Crore
Ikkis Box Office : धुरंधर की आंधी में बह गई इक्कीस, फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

Ikkis Box Office : धुरंधर की आंधी में बह गई इक्कीस, फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

संक्षेप:

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस का धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर नंबर गिरता जा रहा है। फिल्म ने अब शुक्रवार को 1 करोड़ भी पूरे नहीं कमाए हैं।

Jan 10, 2026 06:17 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस का अब बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म ने शुक्रवार को और दिन के हिसाब से बहुत कम कमाई की है जिसकी उम्मीद नहीं थी। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को इक्कीस ने सिर्फ 85 लाख कमाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इक्कीस ने 9 दिन में टोटल 26.35 करोड़ कमा लिए हैं। अब वीकेंड पर देखते हैं कि फिल्म की कमाई में कुछ उछाल आता है या फिल्म यहीं थम जाएगी।

इक्कीसकलेक्शन
1 जनवरी7 करोड़
2 जनवरी3.5 करोड़
3 जनवरी4.65 करोड़
4 जनवरी5 करोड़
5 जनवरी1.35 करोड़
6 जनवरी1.6 करोड़
7 जनवरी1.15 करोड़
8 जनवरी1.25 करोड़
9 जनवरी0.85 करोड़

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इक्कीस सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है जो देश की रक्षा के लिए 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे।

इस फिल्म में अगस्त्य, सिमर और धर्मेंद्र के अलावा जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और विवान शाह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म पहले दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को 1 जनवरी कर दिया गया।

अगस्त्य-सिमर की पहली फिल्म

इस फिल्म के जरिए अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया ने थिएटर डेब्यू किया है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य पहले जोया अख्तर की द आर्चीज में काम कर चुके हैं, लेकिन थिएटर पर रिलीज होने वाली यह उनकी पहली फिल्म है। वहीं अक्षय कुमार की भांजी सिमर का यह पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है।

ये भी पढ़ें:नानू और नानी से जुड़े सवाल पर फंसे अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत ने दी मस्त सलाह

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र की इक्कीस आखिरी फिल्म है। वह इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन इसकी रिलीज से पहले उनका निधन हो गया। डायरेक्टर श्रीराम ने बताया था कि धर्मेंद्र ने उनसे फिल्म देखने को कहा था। उन्होंने आधी मूवी दिखाई भी थी, लेकिन आधी धर्मेंद्र देख नहीं पाए, इसका उन्हें अफसोस है।

इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने अपने आखिरी इंटरव्यू में भी सभी से इस फिल्म को देखने की रिक्वेस्ट की थी।

वहीं जब फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी तब सनी और बॉबी देओल अपने पिता की आखिरी फिल्म को प्यार देने भी आए थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी फिल्म देखने की अपील की थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।