Ikkis Box Office Day 9: 'द राजा साब' के रिलीज का पड़ा 'इक्कीस' पर असर? शुक्रवार को लाखों में सिमटी कमाई
'इक्कीस' का सामना रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', 'अवतार 3' और 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' जैसी फिल्मों से हुआ। वहीं, प्रभास की 'द राजा साब' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में 'इक्कीस' के लिए ये फिल्म मुसीबत बन सकती है।

Ikkis Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी मूवी 'इक्कीस' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस मूवी में धर्मेंद्र को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। मूवी में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और सिमर भाटिया जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता। 'इक्कीस' मूवी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'इक्कीस' के 9 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...
'द राजा साब' के रिलीज का पड़ा असर?
निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'इक्कीस' को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। ये फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है, जो साल 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हो गए थे। 'इक्कीस' का सामना रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', 'अवतार 3' और 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' जैसी फिल्मों से हुआ। वहीं, प्रभास की 'द राजा साब' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में 'इक्कीस' के लिए ये फिल्म मुसीबत बन सकती है। 'इक्कीस' ने 7 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब 'इक्कीस' के शुक्रवार के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'इक्कीस' ने 9वें दिन खबर लिखने तक 0.4 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 25.9 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'इक्कीस' का कलेक्शन
| डे 1 | 7 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 3.5 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 4.65 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 5 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 1.35 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 1.6 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 1.15 करोड़ रुपये |
| डे 8 | 1.25 करोड़ रुपये |
| डे 9 | 0.4 लाख रुपये |
| कुल कलेक्शन | 25.9 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) |

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




