Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIkkis Box Office Collection Day 5 report Dharmendra Agastya Nanda Film Ranveer Singh Dhurandhar Tu Meri Main Tera
Ikkis Box Office Day 5: वीकेंड के बाद 'इक्कीस' का हुआ ये हाल, सोमवार को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने की इतनी कमाई

Ikkis Box Office Day 5: वीकेंड के बाद 'इक्कीस' का हुआ ये हाल, सोमवार को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने की इतनी कमाई

संक्षेप:

'इक्कीस' मूवी आज यानी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है, जो साल 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हो गए थे। अरुण का रोल 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा ने निभाया है।

Jan 06, 2026 06:40 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ikkis Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी मूवी 'इक्कीस' को लेकर उनके फैंस एक तरफ जहां काफी एक्साइटेड रहे। वहीं, दूसरी तरफ मूवी में उन्हें देख इमोशनल भी रहे। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। 'इक्कीस' मूवी आज यानी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है, जो साल 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हो गए थे। अरुण का रोल 'इक्कीस' में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने निभाया है। ऐसे में अब 'इक्कीस' के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीकेंड के बाद क्या रहा 'इक्कीस' का हाल?

निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'इक्कीस' को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। हालांकि, फिल्म से जितनी उम्मीद थी, उस हिसाब से मूवी ने कम ही कमाए हैं क्योंकि वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। 'इक्कीस' के सामने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', 'अवतार 3' और 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' जैसी फिल्मों हैं। 'इक्कीस' ने 7 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब 'इक्कीस' के सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'इक्कीस' ने 5वें दिन खबर लिखने तक 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'इक्कीस' का कलेक्शन

डे 1 7 करोड़ रुपये
डे 2 3.5 करोड़ रुपये
डे 34.65 करोड़ रुपये
डे 4 5 करोड़ रुपये
डे 5 1.35 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन21.50 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।