Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIkkis Box Office Collection Agastya Nanda And Dharmendra Movie Earn 25 Crore
Ikkis Box Office : कछुए की चाल सी आगे बढ़ रही इक्कीस, जानें फिल्म ने कितने करोड़ कमाए

Ikkis Box Office : कछुए की चाल सी आगे बढ़ रही इक्कीस, जानें फिल्म ने कितने करोड़ कमाए

संक्षेप:

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस काफी कम स्पीड के साथ आगे बढ़ रही है। धुरंधर के तूफान के बीच रिलीज हुई इक्कीस, बस अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

Jan 09, 2026 07:18 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस की कमाई में काफी गिरावट आ गई है। पिछले कुछ दिनों से मूवी सिर्फ 1 करोड़ के लगभग कमा रही है।अब फिल्म के गुरुवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है और सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक इक्कीस ने ने सिर्फ 1.35 करोड़ ही कमाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस कमाई के साथ इक्कीस ने 8 दिन में टोटल 25.6 करोड़ कमा लिए हैं।

गुरुवार7 करोड़
शुक्रवार3.5 करोड़
शनिवार4.65 करोड़
रविवार5 करोड़
सोमवार1.35 करोड़
मंगलवार1.6 करोड़
बुधवार1.15 करोड़
गुरुवार1.35 करोड़
टोटल25.6 करोड़

फिल्म की कहानी

फिल्म की बात करें तो इक्कीस, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की लाइफ पर आधारित हैं जो देश की रक्षा के इंडो-पाक वॉर के दौरान लिए 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

फिल्म में अगस्त्य, सिमर और धर्मेंद्र के अलावा जयदीप अहलावत, विवान शाह, सिकंदर खेर भी अहम किरदार में हैं। इक्कीस को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। वहीं उन्होंने इसे लिखा भी है, अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सूर्ति के साथ।

इक्कीस के जरिए अगस्त्य और सिमर ने थिएटर डेब्यू किया है। सिमर, अक्षय कुमार की भांजी हैं और यह उनका पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। वहीं अगस्त्य, अमिताभ बच्चन के नाती, इससे पहले जोया अख्तर की द आर्चीज में काम कर चुके हैं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। थिएटर पर रिलीज होने वाली यह उनकी पहली फिल्म है।

ये भी पढ़ें:श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट की हैं ये फिल्में, पहले पर 8.2 रेटिंग वाली ये मूवी

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म है। पहले यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन नवंबर में धर्मेंद्र का निधन हो गया। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को 1 जनवरी कर दिया गया था।

धर्मेंद्र इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, इतना ही नहीं डायरेक्टर श्रीराम ने बताया था कि वह उन्होंने धर्मेंद्र को आधी फिल्म दिखा दी थी, लेकिन आधी वह नहीं देख पाए, इसलिए उन्हें इस बात का अफसोस हमेशा रहेगा कि वह धर्मेंद्र को पूरी फिल्म नहीं दिखा पाए।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।