Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIFTPC Seeks Legal Action Against fake Negative Reviews done by social media influencers for money
पैसों के लिए फेक नेगेटिव रिव्यू करने वालों के खिलाफ एकजुट हुए प्रोड्यूसर, लीगल ऐक्शन की तैयारी

पैसों के लिए फेक नेगेटिव रिव्यू करने वालों के खिलाफ एकजुट हुए प्रोड्यूसर, लीगल ऐक्शन की तैयारी

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर फिल्मों के पेड नेगेटिव रिव्यूज से परेशान प्रोड्यूसर्स ने इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ ऐक्शन लेने का फैसला लिया है। फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर्स की एक काउंसिल पैसे ना मिलने पर नेगेटिव रिव्यू लिखने वालों पर लगाम कसना चाहती है।

Tue, 2 Sep 2025 10:25 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्मों के झूठे रिव्यूज लगाकर पैसों की उगाही करने वाले इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ अब प्रोड्यूसर्स कांउंसिल ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। काउंसिल ने एक स्टेटमेंट जारी करके कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ इन्फ्लुएंसर्स फिल्मों, गानों, ट्रेलर वगैरह के फेक नेगेटिव रिव्यूज डालने की धमकी देते हैं। यह जानबूझकर कॉन्टेंट को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है। ना करने के एवज में पैसों की मांग भी की जाती है। इसे रोकने के लिए लीगल ऐक्शन की तैयारी भी चल रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चलाए जा रहे हैं टारगेटेड कैंपेन

द इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल जिसमें 375 फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर्स शामिल हैं, उन्होंने स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है, 'एक खतरनाक ट्रेंड जिसमें कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स फिल्मों, सीरीज और दूसरे ऑडियोविजुअल कॉन्टेंट के गलत रिव्यूज और वीडियोज पोस्ट करने की धमकी देते हैं, इसके साथ ही प्रोड्यूसर्स से पेमेंट की डिमांड करते हैं।' स्टेटमेंट में आगे लिखा गया कि अगर उनकी मांगें पूरी ना हों तो ये इन्फ्लुएंसर्स प्रोजेक्ट को प्रभावित करने वाले टारगेटेड कैंपेन चलाने की धमकी देते हैं।

सही रिव्यूज का स्वागत है

स्टेटमेंट में यह भी कहा गया कि ऑर्गनाइजेशन फ्रीडम ऑफ स्पीच के खिलाफ नहीं है। सही और कंस्ट्रक्टिव क्रिटिसिजम का स्वागत करता है लेकिन कुछ लोग इसके बदले में उगाही करते हैं जो कि फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए आर्थिक दृष्टि से ठीक नहीं है।

लॉयर्स से ले रहे हैं सलाह

IFTPC ने सिर्फ स्टेटमेंट ही जारी नहीं किया है बल्कि ठोस कदम भी उठा रही है। काउंसिल बड़े लॉयर्स से सलाह ले रही है कि इस पर कैसे लगाम लगाई जा सकती है। वे सिविल और क्रिमिनल लॉ के अंतर्गत आने वाले सभी पॉसिबल एक्शंस पर विचार कर रहे हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।