Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIdly Kadai Name and Meaning in Dhanush Movie Getting Crazy Response on Netflix
नेटफ्लिक्स पर जलवा काट रही साउथ की यह फिल्म, जानिए क्या है कहानी और इसके नाम का मतलब

नेटफ्लिक्स पर जलवा काट रही साउथ की यह फिल्म, जानिए क्या है कहानी और इसके नाम का मतलब

संक्षेप:

साउथ की फिल्म 'इडली कड़ाई' ओटीटी पर रिलीज के बाद से सुपरहिट हो गई है। इसका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन क्या आपको इसके नाम का मतलब और इसकी कहानी पता है?

Dec 24, 2025 06:00 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ के सुपरस्टार एक्टर धनुष की फिल्म 'इडली कड़ाई' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कमाल कर रही है। फिल्म की कहानी और इसमें एक्टर्स का काम लोगों को इतना पसंद आया कि सिर्फ माउथ पब्लिसिटी से इस मूवी की व्यूअरशिप तेजी से बढ़ी है। लेकिन ज्यादातर लोगों को फिल्म का टाइटल समझ में नहीं आया। फिल्म का टाइटल 'इडली कड़ाई' है जिसमें फिल्म की कहानी से लोग इतना तो समझ गए कि इसमें इडली का मतलब खाने वाली साउथ इंडियन डिश है, लेकिन उन्हें भी बस इतना ही समझ में आया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या होता है इडली कड़ाई का मतलब?

दरअसल फिल्म 'इडली कड़ाई' में इडली का मतलब खाने वाली साउथ इंडियन डिश है और 'कड़ाई' का मतलब तमिल भाषा में दुकान होता है। क्योंकि फिल्म की पूरी कहानी (शिवन) धनुष के पिता की उस इडली की दुकान के इर्द-गिर्द ही है, इसलिए फिल्म का नाम इसे पूरी तरह जस्टिफाई करता है। फिल्म को IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली हुई है और बीते कुछ वक्त से यह फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में लगातार डटी हुई है।

ये भी पढ़ें:सिनेमा और पॉपकॉर्न का क्या है कनेक्शन? क्यों इतनी मार्केटिंग करते हैं थिएटर्स?

क्या है फिल्म इडली कड़ाई की कहानी?

फिल्म की कहानी शिवन नाम के एक लड़के की है, जो एक छोटे से गांव में अपने माता-पिता के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा है। लेकिन जब वो पढ़-लिख जाता है तो दुनिया देखना चाहता है और बहुत कुछ पाना चाहता है। शहरी दुनिया की चमक-दमक उसे आकर्षित करने लगती है, पहले वो कोशिश करता है कि अपने पिता की दुकान को ही थोड़ा मॉर्डन करे, लेकिन उसके पिता उसे यह अनुमति नहीं देते। लिहाजा शिवन एक बड़ा शेफ बनता है और थाइलैंड में काम करने लगता है।

जड़ों से जुड़े रहने के बारे में है फिल्म

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शिवन को पता चलता है कि उसके पिता की मौत हो गई है। वह अपने गांव वापस लौटता है और इत्तेफाकन कुछ ही दिन बाद उसकी मां भी गुजर जाती हैं। शिवन अपने माता-पिता की कही बातों को याद करता है और सोचता है कि वो कभी उनके साथ नहीं रह पाया। वो उस दुकान को अपने माता-पिता की आखिरी ख्वाहिश समझकर चलाना शुरू करता है और पाता है कि असली खुशी दुनिया की चमक दमक में नहीं, बल्कि अपने गांव, अपनी मिट्टी, अपने लोगों के साथ जुड़कर रहने में है।

ये भी पढ़ें:ओटीटी पर देखिए बैन हो चुकी ये फिल्में, जानें क्यों रोकी गई थी रिलीज
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।