Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIbrahim Ali Khan REACTS On Nadaaniyan Trolling Calls It Really Bad Film I Am Work Hard
'नादानियां' में हुई आलोचना पर इब्राहिम अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे वो लोग ट्रोल कर रहे जो...'

'नादानियां' में हुई आलोचना पर इब्राहिम अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे वो लोग ट्रोल कर रहे जो...'

संक्षेप:

ब्राहिम ने कुछ दिनों पहले 'नादानियां' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसे थिएटर में रिलीज न करके ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस मूवी में उनके साथ दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर लीड रोल में थीं।

Mon, 20 Oct 2025 09:53 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की तरह ही उनके बेटे इब्राहिम अली खान भी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने के सपना देख रहे हैं। इब्राहिम ने कुछ दिनों पहले 'नादानियां' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी में उनके साथ दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर लीड रोल में थीं। इसे थिएटर में रिलीज न करके ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इब्राहिम की पहली मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। लेकिन शौना गौतम के निर्देशन में बनी ये मूवी बुरी तरह असफल रही। यही नहीं, इस मूवी में इब्राहिम को अपनी एक्टिंग के लिए काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। ऐसे में अब इस पर इब्राहिम ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'नादानियां' बहुत ही खराब फिल्म थी

इब्राहिम अली खान ने 'एस्क्वायर इंडिया' को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि 'नादानियां' बहुत ही खराब फिल्म थी। उन्होंने कहा, 'कुछ समय पहले तक, सभी मेरे लॉन्च का इंतजार कर रहे थे, और नादानियां के बाद, प्रचार बहुत बुरी तरह से गिर गया। उन्होंने मुझे लगातार ट्रोल किया। 'वह बस यही नहीं कर पाएगा'। यह बहुत बुरा है... और मुझे इसके बारे में लगातार बुरा लगता है। मैं बस इतना कहूंगा कि यह एक बहुत बुरी फिल्म थी।'

यह वाकई बहुत बुरा था

एक्टर ने आगे कहा, 'यह वाकई बहुत बुरा था। यह एक तरह का कल्चर बन गया कि 'अरे, चलो उस फिल्म को ट्रोल करते हैं'। कुछ लोग इसे सिर्फ इसलिए ट्रोल कर रहे थे क्योंकि उन्होंने सुना था कि कोई और इसे ट्रोल कर रहा है। यह अनुचित है, लेकिन अगर मैं अब भविष्य में कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म दूंगा, तो मुझे भी ऐसी ही प्रतिक्रिया चाहिए। उन्हें मेरे पीछे पागल हो जाना चाहिए।'

मैं बहुत मेहनत कर रहा था

इब्राहिम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं बहुत मेहनत कर रहा था-जैसे मैं अभी भी अपनी बोलने की दिक्कत पर मेहनत कर रहा हूं। लेकिन एक तरह से, मुझे लगता है कि मैंने उस फिल्म में जल्दबाजी की होगी। मैं 21 साल का था जब मैंने इसकी शूटिंग शुरू की थी। मेरे आस-पास के लोग इसे 26, 27, 28 साल की उम्र में कर रहे हैं और अब मुझे लगता है कि मैं इस बात को लेकर ज्यादा सचेत हो सकता था कि आगे क्या होने वाला है।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।