Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडI Would Collapse Crying For Hours Vijay Varma Reveals Battling Depression Credits Aamir Khan Daughter Ira Khan For Hel
डिप्रेशन में घंटों रोते रहते थे विजय वर्मा, हो जाते थे बेहोश; आमिर खान की बेटी आइरा के लिए क्या बोले

डिप्रेशन में घंटों रोते रहते थे विजय वर्मा, हो जाते थे बेहोश; आमिर खान की बेटी आइरा के लिए क्या बोले

संक्षेप: विजय वर्मा ने उन दिनों को याद कर अपना एक्सपीरियंस बताया जब वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। विजय ने यह भी बताया कि उस वक्त उनकी मदद आमिर खान की बेटी आइरा ने की थी।

Sat, 8 Nov 2025 07:50 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विजय वर्मा, बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अब विजय ने बताया कि कैसे कोविड लॉकडाउन के दौरान वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि मुंबई में जब वह अकेले थे तो वह काफी अकेला और डर महसूस कर रहे थे। लेकिन ऐसे समय में उनकी मदद की आमिर खान की बेटी आइरा खान ने।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैसे की थी आइरा ने मदद

रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में विजय ने कहा, ‘एक दिन मुझे एहसास हुआ, मैं अपने काउच से 4 दिन से मूव क्यों नहीं कर पा रहा हूं। आखिर हो क्या रहा है? उस समय इरा और गुलशन देवियाह मेरे सपोर्ट सिस्टम थे। आइरा उस समय दहाड़ को असिस्ट कर रही थीं और शूटिंग के दौरान हम अच्छे दोस्त बन गए थे। हम जूम में एक-दूसरे को वीडियो कॉल करते, डिनर पर जाते। आइरा पहली इंसान थीं जिन्होंने ये नोटिस किया और कहा विजय मुझे लगता है तुम्हें थोड़ा मूव करना पड़ेगा।’

विजय ने फिर कहा, 'मुझे डिप्रेशन और एंजाइटी हो गया था। मेरे थेरेपिस्ट ने मुझे दवाई दी। मैंने कहा कि मुझे अभी मैनेज करने दो।'

कई घंटे रोते थे विजय

विजय ने फिर योगा और थेरेपी ली। उन्होंने कहा, 'इन दोनों से चीजें थोड़ी ठीक हुई। मैं अपने योगा मैट पर बैठता और तीसरे या चौथे सूर्यनमस्कार के दौरान मैं गिर जाता। इसके बाद मैं फिर कई घंटे तक रोता बिना किसी वजह के। मैं डीप डिप्रेशन में था।'

विजय ने कहा कि उन्हें कहीं न कहीं इस बात का गिल्ट था कि वह घर छोड़कर यहां रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कभी जब इंसान अपना घर या परिवार छोड़कर आता है तो वह उन्हें मिस करता है और उसे इस बात से शांति नहीं मिलती। कई बार वह सोचता है कि उसका यह फैसला सही है या नहीं।

विजय ने फिर कहा, ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि आइरा सही समय पर आईं। उन्होंने कहा कि थेरेपी गलत नहीं है। एक अव्यवस्थित परिवार से आने के कारण अगर आप चीजों को सुलझा नहीं पाते तो इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। आपको लगता है कि बचपन की चीजें आप भूल गए हैं, लेकिन आपको वो सब थोड़ा-थोड़ा याद रहता है।’

प्रोफेशनल लाइफ

विजय की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब गुस्ताख इश्क में नजर आने वाले हैं जो 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय के साथ फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।