ऋतिक रोशन और सबा आजाद का हुआ ब्रेकअप? लोग क्यों कर रहे ऐसी चर्चा
सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की अफवाहें तूल पकड़ रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं जिनके साथ दावा किया जा रहा है कि ऋतिक एक डेटिंग ऐप पर हैं।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की चर्चा हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं जिनके साथ दावा किया जा रहा है कि ऋतिक रोशन एक डेटिंग ऐप पर हैं। हालांकि, अभी तक इन वायरल खबरों पर ऋतिक रोशन या सबा आजाद की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
डेटिंग ऐप पर ऋतिक रोशन?
सोशल मीडिया पर राया (पहले डेटिंग ऐप था। अब सोशल नेटवर्किंग ऐप) प्रोफाइल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस प्रोफाइल में ऋतिक रोशन की तस्वीर नजर आ रही है। इसी के साथ प्रोफाइल बायो में लिखा है- एक्टर/ प्रोड्यूसर/ एंटरप्रेन्योर।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे ऋतिक रोशन
ये प्राफाइल असली है या फेक इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ये प्रोफाइल जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इंडिया का शोएब मलिक। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई अगर ऋतिक रोशन को भी डेटिंग ऐप की जरूरत है, तो हमारा क्या होगा? एक ने कहा- भाई, ऋतिक फिर से सिंगल हो गए हैं। एक ने कहा- ऋतिक आमिर को टक्कर देना चाहते हैं।
फैंस ने किया ऋतिक रोशन का बचाव
वहीं, एक यूजर ने ऋतिक का बचाव करते हुए लिखा- भाई वो हमेशा से ही राया पर था। उन्होंने कभी भी अपना अकाउंट डीएक्टिवेट ही नहीं किया था। इसका ये मतलब नहीं है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- शायद किसी ने ऋतिक की तस्वीर का इस्तेमाल किया है। एक ने कहा- ये लोग ऐसे बात कर रहे हैं जैसे खुद बहुत सीधे हैं। इन लोगों को मौका मिले तो खुद भी यही करेंगे।
साल 2000 में हुई थी ऋतिक रोशन की शादी
ऋतिक रोशन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2000 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी हुई थी। साल 2014 में कपल ने अलग होने का फैसला लिया। सुजैन के बाद ऋतिक सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की चर्चा साल 2021 में शुरू हुई थी। वहीं, फरवरी 2022 में एक डिनर डेट पर ऋतिक और सबा को साथ देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
क्या करती हैं सबा आजाद?
सबा आजाद की बात करें तो वो एक एक्ट्रेस, संगीतकार और थिएटर डायरेक्टर हैं। सबा आजाद को आपने दिल कबड्डी, मुझसे फ्रेंडशिप करोगे और बंदर (2026) जैसी फिल्मों में देखा होगा। बंदर में सबा ने बॉबी देओल की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था।


