
धुरंधर की राजनीति पर ऋतिक ने उठाया सवाल; ‘हम फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारियों...’
रणवीर सिंह की धुरंधर की हर ओर चर्चा हो रही है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। तारीफ करने वालों में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल हो गया है। ऋतिक ने फिल्म की तारीफ तो की, लेकिन उन्होंने फिल्म की राजनीति से सहमति नहीं जताई है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। रणवीर सिंह की फिल्म की न सिर्फ आम जनता बल्कि सिलेब्स भी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की तारीफ करने वालों में अब ऋतिक रोशन का नाम शामिल हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा है। साथ ही, इस पोस्ट में उन्होंने ये भी साफ किया कि वो फिल्म की राजनीति से सहमत नहीं हैं।
ऋतिक ने की धुरंधर की तारीफ
ऋतिक रोशन ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मैं सिनेमा से प्यार करता हूं, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो भंवर में उतरते हैं और कहानी को कंट्रोल लेने देते हैं, उन्हें तब तक घुमाते हैं, हिलाते हैं हैं जब तक कि वो जो कहना चाहते हैं वह उनसे निकलकर स्क्रीन पर न ले आएं। धुरंधर उसी का उदाहरण है। स्टोरीटेलिंग बहुत अच्छी लगी। ये सिनेमा है।
फिल्म की इस बात पर जताई असहमति
ऋतिक ने आगे लिखा- मैं फिल्म की राजनीति से भले ही सहमत न हूं, और दुनिया के नागरिक होने के नाते फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारियों पर बहस करूं। फिर भी, इस चीज को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि फिल्म कितनी पसंद आई और इस फिल्म से एक सिनेमा का छात्र होने के नाते कितना सीखा हूं।

इन फिल्ममेकर्स ने भी की तारीफ
ऋतिक रोशन से पहले फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की तारीफ करते हुए फिल्म को नशा बताया था। फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने फिल्म को एक्सप्लोजिव बताया था। फिल्म में अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में कहा जा रहा है कि अक्षय को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




