War 2 Box Office: सोमवार को सिर्फ इतने करोड़ कमा पाई ऋतिक-जूनियर एनटीआर की फिल्म
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 के दूसरे सोमवार की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। दूसरे हफ्ते में आते ही फिल्म की कमाई का आंकड़ा कम होता जा रहा है।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 14 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड से ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की थी। ऑडियंस से मिले रिव्यू के बाद भी फिल्म कमाई करने में सफल रही। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 204.25 करोड़ का बिजनेस किया। हिंदी वर्जन से 150.4 करोड़, तेलुगु से 52.2 करोड़ और तमिल से 1.65 करोड़ की कमाई हुई थी। लेकिन दूसरे हफ्ते में आते ही फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है।
दूसरा हफ्ता
दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन में थोड़ी बढ़त मिली और फिल्म ने 6.5 करोड़ कमा पाई। रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 7.25 करोड़ पर पहुंचा। वहीं दूसरे सोमवार यानी रिलीज के 12वें दिन फिल्म की कमाई घटकर 2.25 करोड़ रुपये रह गई। वॉर 2 ने कुल मिलाकर 224.25 करोड़ कमा लिए हैं।
ऑडियंस रिएक्शन
फिल्म को लेकर ऑडियंस की प्रतिक्रिया काफी मिली-जुली रही है। कुछ लोगों का मानना है कि ऋतिक और जूनियर एनटीआर को एक साथ एक्शन करते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। फिल्म में शानदार विजुअल्स, हाई ऑक्टेन एक्शन और स्टार पावर की भरमार है, जिसे एक्शन लवर्स ने खूब एंजॉय किया। वहीं दूसरी तरफ कई ऑडियंस को फिल्म की कहानी बेहद कमजोर लगी है। लगातार लंबे एक्शन सीन्स ने फिल्म को बोझिल बना दिया और इमोशनल कनेक्ट पूरी तरह गायब हो गया। यही वजह है कि वीकडेज़ और दूसरे हफ्ते में फिल्म की पकड़ लगातार ढीली पड़ती नजर आ रही है।
फिल्म की कमजोरी
ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म का बजट और स्केल इतना बड़ा था कि इससे उम्मीद की जा रही थी कि यह आसानी से 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। लेकिन कंटेंट की कमी इसकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई की, लेकिन धीरे-धीरे यह रफ्तार थमने लगी है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


